एंग्री वाइफ: बेड के नीचे सरका दी पति की लाश और रातभर बेफिक्र होकर सोती रही

चुरु, राजस्थान. सादुलपुर के सांखणताल गांव में पति की शराब की आदत और आए-दिन के झगड़े से परेशान पत्नी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि उसने पति की लाश बेड के नीचे सरका दी और रातभर बेफिक्र होकर सोती रही। उसके मासूम बच्चों और ससुर को इसका अंदाजा तक नहीं हो सका। घटना की अगली रात आरोपी महिला ने खुद पुलिस को कॉल करके इस बारे में बताया। महिला ने पति का रस्सी से गला दबा दिया था। चूंकि घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो रहे थे, इसलिए लाश से बदबू आने लगी, तब उसने बताना उचित समझा। जानकारी मिलते ही हमीरवास थानाधिकारी सुभाषचंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार पुत्र बेगराज जाट ने बताया कि वो तीन भाई हैं। मृतक 34 वर्षीय निर्मल सबसे छोटा था। 2011 में  उसकी शादी झेरली गांव की नीरज से हुई थी। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। अशोक और एक भाई अनिल गांव में रहते हैं। वहीं, निर्मल परिवार और पिता के साथ खेत पर बने मकान में रहता था।

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2020 4:11 AM IST

15
एंग्री वाइफ: बेड के नीचे सरका दी पति की लाश और रातभर बेफिक्र होकर सोती रही

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नीरज घटना के 10 दिन पहले झगड़े के बाद मायके चली गई थी। लेकिन अगले ही दिन उसका भाई वापस छोड़ गया था। घटना 20 सितंबर की रात की बताई जाती है। हालांकि इसकी जानकारी अगली रात आरोपी महिला ने खुद पुलिस को फोन करके दी।

25

मृतक निर्मल पशुओं का कम्पाउंडर था। उसका परिवार सांखणताल गांव से करीब 1 किमी दूर अपने खेत पर बने मकान में रहता था। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी भावना (7) और बेटा 5 वर्षीय राहुल। नीरज ने पति की हत्या के बाद लाश को बेड के नीचे सरका दिया था, ताकि उसे ठिकाने लगाया जा सके। हालांकि वो ऐसा नहीं कर सकी।
 

35

21 सितंबर की रात करीब 11 बजे नीरज ने थाने में फोन करके बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। निर्मल के पिता टीचर थे। वे निर्मल के साथ ही रहते थे।

45

निर्मल के पिता ने बताया कि उनके पोती-पोता ने बताया था कि दोनों झगड़ रहे हैं। वे पहुंचे और दोनों को समझाया। लेकिन अगले दिन जब निर्मल नहीं दिखा, तो उसे खोजने की कोशिश की।

55

पुलिस जब घटनस्थल पर पहुंची, तब आरोपी महिला बेफिक्र खड़ी थी। मानों उसे कोई पछतावा नहीं हो।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos