Published : Sep 28, 2020, 10:19 AM ISTUpdated : Sep 28, 2020, 11:11 AM IST
जयपुर, राजस्थान. ये तस्वीरें डूंगरपुर, खेरवाड़ और उदयपुर में चल रहे शिक्षक आंदोलन (Rajasthan teacher recruitment movement) की हैं। इन्हें किसी दंगे से कम नहीं कहा जा सकता। यहां खाली पड़े शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग को लेकर पिछले तीन हफ्तों से चला आ रहा प्रदर्शन उग्र हो चुका है। प्रदर्शनकारी सरकारी वाहन फूंक रहे..लोगों के घरों में आग लगा रहे और पुलिसवालों पर दंगाइयों की तरह पथराव कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती से डूंगरपुर और खेरवाड़ा में उपद्रवी शांत हुए, तो उदयपुर के ऋषभदेव में आगजनी शुरू हो गई। इस घटनाक्रम में सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रव को देखते हुए उदयपुर की सराडा और गोगुंदा पंचायत समितियों की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। सरकार सुलह के लिए आगे आई है। रविवार को बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक भर्ती 2018 की रिक्त रही सीटों को लेकर अब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। देखें कुछ तस्वीरें...
यह है मामला... 12 अप्रैल 2018 को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य शिक्षा के 5431 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें एसटी को 45, एससी को पांच और सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यानी सामान्य वर्ग के 1554 पद भरे जा चुके हैं। 1167 खाली हैं। इन्हीं खाली पदों पर एसटी उम्मीदवारों की नियुक्ति की मांग की जा रही है।
210
इस हिंसक आंदोलन का असर अब उदयपुर में ऋषभदेव और झाड़ोल में देखा जा रहा है। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए गोली चलाई। इसमें अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
310
पुलिस ने उपद्रव करने पर 6000 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें से 1219 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
410
उपद्रव के चलते हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों को रोकना पड़ा।
510
इस मामले में पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
610
उपद्रवियों ने करोड़ों की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
710
आंदोलनकारी किन्हीं दंगाइयों की तरह आगजनी करते दिखाई दिए।
810
उपद्रवियों को काबू में करने पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
910
जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
1010
उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों को आग लगा दी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।