Internet Sensation : राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले रवीन्द्र अचार्य अब एक वायरल सेंसेशन बन चुके हैं। जब उन्होंने महिला का रूप धारण किया तो 30 हजार लोगों के शादी के लिए आ गए रिश्ते। हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'महिला' की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसे जो इतनी वायरल हुई कि एक ही दिन में 30 हज़ार ज्यादा लड़कों के शादी के लिए रिश्ते आ गए। लेकिन जब इसका सच पता चला तो लोगों के होश ही उड़ गए। क्योंकि यह एक प्रैंक था। वास्तव में यह कोई लड़की नहीं, बल्कि एक लड़का था।
बीकानेर के रविंद्र रखा महिला का रूप
दरअसल, यह तस्वीर राजस्थान के बीकानेर के एक लड़के की है। जिसका नाम रविंद्र है। उसने सिर्फ मजाक के तौर पर महिला का रूप धारण किया था। उसने राजस्थानी पारंपरिक कपड़े और पूरा श्रृंगार इस तरह किया कि देखने वाले लोग सच में उसे महिला समझ बैठे। इसके बाद रविंद्र ने इस तस्वीर को “मिसेज रितु” नाम से इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट कर दी।
जब सच पता चला तो लोगों के उड़ गए होश
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उस फोटो को लोग असली समझ बैठे और शादी करने के लिए प्रस्ताव भेजने लगे। सिर्फ एक ही दिन में लगभग 30 हजार लड़कों ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। जब बाद में लोगों को पता चला कि यह फोटो किसी महिला की नहीं बल्कि एक लड़के की है, तो पहले तो उनको यकीन नहीं हुआ। लेकिन सच सामने आया तो उनकी हंसी रुकने का नाम नहीं लिया।
रविंद्र ने बताई महिला बनने के पीछे की कहानी
बता दें कि बीकानेर में होली के बाद ‘रम्मत त्योहार’ मनाया जाता है। जिसमें पुरुष, महिला का रूप धरकर आते हैं। क्योंकि बीकानेर की एक पुरानी लोकनाट्य शैली और परंपरा है। जिसमें हर होली के आसपास ऐसा कार्यक्रम होता है। महिला का रूप रखने वाले रविंद्र 11वीं क्लास में पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि महिला का रूप रखना और उन्हीं की तरह सजना-संवरना और श्रृंगार करना यह बहुत ही बड़ा चैलेंज है। रविंद्र ने कहा-उनके परदादा और दादा ‘महिला’ बनते थे। लेकिन अब ये परंपरा कही न कही खत्म हो रही थी। इसलिए मैंने किसी तरह हिम्मत की और महिला बनने का फैसला किया। मुझे राजस्थानी महिला बनाने में मेरी भाभी ने काफी मेहनत की है।


