राजस्थान की अनोखी शादी: साथ निकली दूल्हे और दुल्हन की बारात, बुलेट रानी का अंदाज देख चौंक गए लोग

Published : Dec 12, 2022, 10:49 AM IST

बारां(Rajasthan). आमतौर पर राजस्थान में शादी के 1 दिन पहले दूल्हे की तरह दुल्हन की भी बिंदोरी निकाली जाती है। दुल्हन को भी दूल्हे की तरह सजा कर डीजे की धुन के साथ गांव में घुमाया जाता है। लेकिन राजस्थान के बारां जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि यहां दूल्हा और दुल्हन की एकसाथ बिंदोरी निकाली गई। इतना ही नहीं शादी में दुल्हन बुलेट पर सवार होकर आई। बुलेट रानी दुल्हन को देख लोग चौंक गए, देखते ही देखते इसकी तस्वीरें पूरे राजस्थान में वायरल हो गईं।

PREV
14
राजस्थान की अनोखी शादी: साथ निकली दूल्हे और दुल्हन की बारात, बुलेट रानी का अंदाज देख चौंक गए लोग

यह शादी थी बारां जिले के छबड़ा कस्बे की रहने वाली कामेक्षा की। क्योंकि इनकी शादी में परिवार के लोगों ने शादी का हर एक रिवाज बड़े अलग ढंग से किया। पहले दिन तो दोनों दूल्हा दुल्हन की साथ बिंदौरी निकाली गई। 
 

24

सबसे पहले दूल्हा अपने घर से घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पर पहुंचा। इसके बाद दुल्हन भी घोड़ी पर बैठी और दोनों गांव की सैर करने के लिए निकल गए। आगे डीजे बजता रहा जिसकी धुन पर दोनों के परिजन नाचते गाते रहे। वहीं जब वरमाला की बारी आई तो दुल्हन कामेक्षा बुलेट बाइक पर सवार होकर स्टेज तक पहुंची।
 

34

कामेक्षा को बचपन से ही बाइक चलाने का शौक था। ऐसे में उसके पिता ने शादी के दिन उसे यह सरप्राइज दिया था क्योंकि कामेंक्षा को बाइक चलाना आता था। बुलेट रानी बन कर आई इस दुल्हन को देखने के लिए शादी में लोग काफी उत्साहित हो गए। 
 

44

बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दुल्हन की एंट्री हुई। यह शादी अब पूरे कस्बे में चर्चा का ही विषय बनी हुई है। दुल्हन के पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। जिनका कहना है कि बेटे की तरह बेटी का भी हर एक ख्वाब पूरा करना चाहिए। दोनों के बीच किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। वही दूल्हे सुनील का कहना है कि उनकी शादी उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories