Published : Mar 20, 2020, 01:07 PM ISTUpdated : Mar 20, 2020, 01:13 PM IST
बारां, राजस्थान. मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठा-पटक का भले ही भाजपा ने फायदा उठा लिया हो, लेकिन इस सबके बीच एक विधायक की बेटी अपनी जिंदगी हार गई। राजस्थान के बारां में ब्याही मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक सुरेश राठखेड़ा की बेटी ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के समय उसके पिता बेंगलुरु में थे। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं। हाल में सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने के बाद जो सियासी सरगर्मी बढ़ी...उसमें राठखेड़ा भी शामिल थे। उन्होंने भी कांग्रेस से बगावत कर दी थी। शुक्रवार को जब भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सरकार के आखिरी क्षणों में मीडिया के सामने अपनी पीड़ा सुना रहे थे, तब राठखेड़ा की बेटी के सुसाइड को लेकर भी चर्चाएं थीं। बता दें कि 24 वर्षीय ज्योति की 2 साल पहले ही बारां में रहने वाले डॉक्टर जय सिंह मेहता से शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे ज्योति को अपनी जिंदगी खत्म करनी पड़ी...इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
ज्योति ने गुरुवार रात अपने ससुराल में फांसी लगाई। शुक्रवार सुबह यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया। मृतका का पति जय सिंह मेहता बारां जिले के शाहाबाद में एक चिकित्सा अधिकारी हैं।
25
ज्योति की शादी 2 साल पहले बांसखेड़ा माल गांव के जय सिंह से हुई थी। पुलिस सबइंस्पेक्टर कजोड़मल ने बताया कि घटना गुरुवार रात की होने के बावजूद शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
35
अपनी बेटी की मौत की खबर सुनकर विधायक सुरेश राठखेड़ा फूट-फूटकर रो पड़े। वे फौरन बेंगलुरु से बारां के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने गुरुवार रात को ही बागी विधायक राठखेड़ा का इस्तीफा स्वीकार किया है।
45
इस सुसाइड के पीछे घरेलू विवाद माना जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। इस मामले में प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि एक विधायक की बेटी ने सुसाइड की ली, फिर भी बमुश्किल उन्हें बेंगलुरु से छोड़ा गया। यह सत्ता की भूख हद पार कर चुकी है।
55
यह तस्वीर बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस विधायकों की है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।