स्कूटर से पूरे गांव में घूमता रहा फिलिपींस से आया छात्र, किराने की दुकान पर मजमा जमाने वालों की फूलीं सांसें

जयपुर, राजस्थान. कोरोना को लेकर लापरवाही बरतना एक छात्र सहित कई लोगों के लिए मुसीबत बना गया है। राजस्थान के अलवर का रहने वाला एक छात्र पिछले दिनों फिलिपींस से लौटा है। तब उसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। वो बिंदास अपने स्कूटर पर गांवभर में घूमता रहा। इस दौरान वो गांव की एक किराना दुकान पर खूब जाता रहा। वहां लोगों का मजमा जमता था। अब उसे सतर्कता के तौर पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसमें कोरोना जैसे लक्षण थे। इसकी जानकारी गांववालों को पता चली, तो उनके हाथ-पांव फूल गए। यह मामला अलवर जिले के बहरोड के मिलकपुर गांव का है। युवक की मां एएनएम हैं, जबकि भाई बहरोड़ में एक बैंक में जॉब करता है। मां की ड्यूटी कोरोना संक्रमण को रोकने सर्वे में लगी है। लोगों का कहना है कि इन लोगों के घर पर आइसोलेशन का कोई नोटिस चस्पा नहीं किया गया। इससे लोगों को जानकारी नहीं लगी। युवक 18 मार्च को फिलिपींस से गांव आया था। उसे अब 29 मार्च को सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अगले दिन उसके पिता व भाई को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि सभी की रिपोर्ट सामान्य हैं। आगे देखिए लॉक डाउन के दौरान राजस्थान की कुछ तस्वीरें..
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 6:52 AM IST

19
स्कूटर से पूरे गांव में घूमता रहा फिलिपींस से आया छात्र, किराने की दुकान पर मजमा जमाने वालों की फूलीं सांसें
पहली तस्वीर जयपुर के हवा महल की है। यहां लॉक डाउन के बाद ऐसा सन्नाटा पसरा हुआ है। दूसरी तस्वीर राजस्थान के एक अन्य इलाके की है। कुछ दिनों पहले तक यहां दिहाड़ी मजदूर ऐसे घरों की ओर लौट रहे थे।
29
अजमेर में संक्रमण के डर के बीच फसल कटाई करते किसान।
39
यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है। अजमेर जिले के ब्यावर में रेडियो पर मोदी के मन की बात सुनते आदिवासी। लोग अब ऐसे ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।
49
राजस्थान में अब तक 83 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 की मौत हुई है। लिहाजा, अब कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।
59
यह तस्वीर जयपुर के हवा महल की है। यहां सैनिटाइजेशन करते स्वास्थ्य और नगर निगम कर्मचारी।
69
यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है, जब मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे थे। अब राज्य के बॉर्डर पर ही उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
79
लॉक डाउन के दौरान ऐसी सूनी पड़ गईं व्यस्त सड़कें।
89
किसानों के लिए यह समय बड़ा कठिन है। उन्हें कोरोना से अपनी सुरक्षा करते हुए फसल काटनी पड़ रही है।
99
यह तस्वीर जयपुर क प्रसिद्ध हवा महल की है। जहां रोज हजारों लोग पहुंचते थे, वहां अब ऐसा सन्नाटा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos