इस गांव में करोड़पति हैं कबूतर: जिनके नाम पर जमीन-बैंक बैलेंस और पेनकार्ड, देखरेख करते हैं कई नौकर

Published : Jan 24, 2021, 07:23 PM ISTUpdated : Jan 24, 2021, 07:51 PM IST

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान). यह कितना अमीर है..इसके पास कितनी दौलत है..कई लग्जरी गाड़ियां और बड़े-बड़े बंगले हैं इसके पास। यह बात हम अक्सर किसी करोड़पति के बारे में सुनते हैं। लेकिन राजस्थान में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है। क्योंकि यहां के कबूतर करोड़पति हैं। जिनके बैंक खाते में लाखों रुपए जमा हैं और उसके नाम पर 7 बीघा जमीन भी है। 

PREV
15
इस गांव में करोड़पति हैं कबूतर: जिनके नाम पर जमीन-बैंक बैलेंस और पेनकार्ड, देखरेख करते हैं कई नौकर


कबूतरों की देखरेख के लिए लगे हैं कई नौकर-चाकर
दरअसल, यह अनोखा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बंबोरी गांव का है। जहां का पक्षी यानि कबूतर करोंड़ों की दौलत का मालिक हैं। उनकी सेवा में कई नौकर-चाकर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं इन कबूतरों की देखरेख के लिए एक कबूतरखाना समिति भी बनी हुई है। जो उनकी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखती है।
 

25


कबूतरों के बैंख खाते से रोज पैसे होते हैं ट्रांसफर
बता दें कि इन कबूतरों का बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की बंबोरी ब्रांच में अकाउंट खोला गया है। जिसका खाता नंबर 41940100000447 है। आए दिन इस खाते से पैसा ट्रांसफर होता रहता है और इसकी पासबुक अपडेट होती रहती है। 

35


इनके लिए चंदे में हर साल जमा होते हैं लाखों रुपए
इन कबूतरों की खातिरदारी यहां इंसानों से ज्यादा होती है। हर साल मकर संक्रांति के मौके पर कबूतरखाना समिति सदस्य और गांव के लोग आसपास के गांव में कबूतरों के लिए डोनेशन इकट्ठा करते हैं। एक बार के चंदे में लाखों रुपए जमा हो जाते हैं। इस साल  1.72 लाख रुपए और 50 बोरी अनाज इकट्‌ठा हुआ है। लोग पैसे के साथ-साथ इनके लिए सालभर का दाना  गेहूं-मक्का भी दान करते हैं।

45


ब्लड डोनेशन कैंप और गरीबों के लिए जुटाते हैं अनाज
बता दें कि कबूतरों के लिए जमा होने वाले पैसे और अनाज के जरिए गांव लोग गरीबों की मदद भी करते हैं। इस बार मकर सांक्रांति पर पर गांव के लोगों ने एक ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया था, जिसमें 117 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। इतना ही नहीं  दाह संस्कार के लिए लकड़ी की परेशानी ना हो इसके लिए लोग इनकी का भी इंतजाम करते हैं। इस बार  50 क्विंटल लकड़ी दान में जुड़ी हुई है। जिसके की अनाथ और बेसाहारा लोगों की मदद की जा सके।

55

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories