राजस्थान में हुई अनूठी शादियां: कोई लड़की भगवान विष्णु की दुल्हन बनी तो किसी ने 7 समंदर पार आकर लिए फेरे

जयपुर (jaipur). राजस्थान में शादियों का सीजन खत्म हो चुका है (rajasthan news)। अब नए साल पर 15 जनवरी बाद एक बार फिर इस शादियों का सीजन शुरू होगा। लेकिन इस बार राजस्थान में कई अनोखी शादी (unique marriage)भी हुई। राजस्थान में बॉलीवुड सेलिब्रिटी हंसिका मोटवानी ने भी फेरे लिए। जिससे राजस्थान फिर चर्चा में रहा। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस के अलावा राजस्थान में भी कई अन्य ऐसी शादियां हुई है जो चर्चा में केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी रही है। देखिए अनोखी शादियों की तश्वीरें...

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 23, 2022 11:07 AM IST

18
राजस्थान में हुई अनूठी शादियां: कोई लड़की भगवान विष्णु की दुल्हन बनी तो किसी ने 7 समंदर पार आकर लिए फेरे

शादी 1

दिसंबर महीने में राजस्थान में सबसे पहले यादगार शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की। यहां की राजधानी जयपुर के मुंद्रा पोर्ट में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके बॉयफ्रेंड सोहेल 5 दिसंब रविवार की रात शादी के बंधन में बंध गए। दो दिनों तक इस ऐतिहासिक फोर्ट में शादी के कई कार्यक्रम हुए। 

28

शादी 2- भगवान विष्णु से की शादी

हाल ही में राजधानी जयपुर के गोविंदगढ़ में पूजा सिंह नाम की लड़की ने 8 दिसंबर को भगवान विष्णु अर्थात ठाकुर जी के साथ पूरे रीति रिवाज से शादी की। जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने पूजा सिंह को काफी सराहा। और उसकी तुलना मीरा से कर दी।

38

बाद में सामने आया कि कुंडली में मंगल दोष के निवारण के चलते पूजा सिंह ने यह शादी की थी। और उन्होंने लोगों की भावनाएं आहत होने पर माफी भी मांगल ली थी।

48

शादी 3

कुछ दिनों पहले रसिया की रहने वाली तान्या नाम की एक लड़की झीलों की नगरी उदयपुर आई थी। यहां उसने एक खेजड़ी के पेड़ से शादी भी की। दरअसल यहां भारत में पहुंचने के बाद उसे आगरा में किसी ज्योतिषी ने कहा था कि उसे खेजड़ी के पेड़ से शादी करनी चाहिए। इससे उसकी कुंडली में जो भी दोष है वह दूर हो जाएगा और वह लड़की जब उदयपुर घूमने आई तो यहां उसने एक लोकल पंडित से बात कर अपनी शादी खेजड़ी पेड़ से करवाई।

58

शादी 4

भरतपुर में 4 नवंबर को हुई आरव और कल्पना की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। क्योंकि पहले आरव नाम के लड़के को सब मीरा नाम की लड़की से जानते थे। जो एक फिजिकल टीचर थी। जिस के सारे तौर तरीके से लड़कों की जैसे ही थी। बचपन से ही उसे स्पोर्ट्स का भी लगाव था। स्कूल में बच्चों को स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देने के दौरान उसे अपनी ही एक स्टूडेंट की कल्पना पसंद आ गई। इसके बाद में मीरा मतलब आरव ने अपना जेंडर चेंज करवाया और फिर दोनों ने शादी कर ली।

68

शादी 5

राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला पंकज सैनी। जिसकी दुल्हन कजाकिस्तान की रहने वाली है। दोनों तुर्की में एयरपोर्ट पर मिले। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने साथ में शादी करने की भी ठान ली। शादी करने के लिए पंकज की दुल्हन तानिया तो इंडिया आ गई लेकिन उसके माता-पिता को कोरोना के चलते यहां आने का मौका नहीं मिल पाया।

78

लड़की की तरफ से कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुंच पाने के कारण पंकज के परिवार वालों ने ही दोनों की शाही तरीके से शादी की। इस शादी में दुल्हन की तरफ से भी पूरा खर्चे लड़के के बड़े भाई के ससुर ने उठाया था क्योंकि उनके भी बेटी नहीं थी।

88

शादी 6

भरतपुर के रहने वाले एक लड़के राहुल ने भी पेरिस की एक लड़की से शादी की थी। दरअसल राहुल अपनी पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गया था। यहां उसकी मुलाकात मरजोलिन लोपेज से हो गई थी और दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने यह बात अपने घर पर बताई और फिर भरतपुर में ही यह शादी हुई। अब मरजोलिन भी भारत की एक आम महिला की तरह फराटेदार हिंदी और लोकल भाषा भी बोल लेती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos