Published : Nov 12, 2020, 12:56 PM ISTUpdated : Nov 12, 2020, 01:57 PM IST
उदयपुर. (राजस्थान). बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट के भाई अक्षत और रितू सागवान गुरुवार सुबह पूरे रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर के उदयपुर के द लीला पैलेस में साथ सात फेरे लिए। जिसमें दोनों परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। बता दें कि आज शाम शादी का रिसेप्शन इस शाही होटल में आयोजित होगा। इस रिसेप्श के खाने में देशी विदेशी व्यंजनों के साथ राजस्थानी व्यंजन भी देखने को मिलेंगे। कंगना ने इस होटल को 14 नवंबर तक के लिए बुक किया है।
जिस होटल में एक्ट्रेस कंगना रनौट के भाई की शादी चल रही है वह अपनी राजशाही आवभगत और शानदार लोकेशन के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध ट्रेवल मैग्जीन-‘ट्रेवल+लेजर’ने वर्ष 2019 में इस होटल को बेस्ट होटल्स एंड रिसोर्ट्स अवार्ड्स के लिए चुना था। मैग्जीन ने दुनियाभर के होटल का एक सर्वे किया था। इसमें उदयपुर के फाइव स्टार लग्जरी होटल एंड रिसोर्ट ‘द लीला पैलेस उदयपुर’ को 100 होटलों की सूची में पहला स्थान मिला था। यही नहीं, पिछले साल ही टॉप-10 होटल इन एशिया की सूची में इसे तीसरा स्थान मिला था। यह सर्वे होटल या रिसोर्ट की लोकेशन, सर्विस और भोजन यानी ओवरऑल वेल्यूज के आधार पर होता है।
26
कंगना रनौत अपने भाई की शादी में बिल्कुल क्वीन की तरह तैयार हुईं है। वहीं दूल्हा और दुल्हन भी राजसी अंदाज में नजर आए। भाई ने पर्पल शेरवानी पहनी जबकि दुल्हन पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। कंगना इस दौरान अपने भैया भाभी कोआशीर्वाद देती हुए भी दिखीं।
36
एक्ट्रेस कंगना रनौट बारात से पहले अपने भाई अक्षत को सहरा बांधती हुई।
46
शादी के सात पेरे के बाद फोटो खिंचवाते हुए दूल्हा-दुल्हन अक्षत और रितू सागवान
56
होटल लीला से दिखती खूबसूरत झील। होटल की लोकशन सबको पसंद आती है। होटल के कमरे भव्य होने के साथ ही सुकून का एहसास दिलाते हैं। झील की खूबसूरती ऐसी की इसको निहारने से थकान दूर हो जाती है।
66
कंगना द लीला पैलेस उदयपुर की लोकेशन और खान-पान की मुरीद हैं। मंगलवार को जब वे उदयपुर पहुंचीं, तो दिनभर होटल में ही रहीं। डिनर के बाद उन्होंने मेवाड़ी खान-पान की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि होटल के चूरमा और दाल-बाटी का तो मजा आ गया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।