दुबई में 25 लाख रुपए सालाना का पैकेज छोड़कर सरपंच बनने का चढ़ा जूनून

Published : Jan 20, 2020, 06:16 PM IST

सुनीता कंवर दुबई की एक शिपिंग कंपनी में जॉब करती थीं। उनके पति अब भी वहीं जॉब करते हैं। सुनीता का ससुराल सीकर जिले के नांगल में हैं। सुनीता यहीं से चुनाव लड़ रही हैं।

PREV
15
दुबई में 25 लाख रुपए सालाना का पैकेज छोड़कर सरपंच बनने का चढ़ा जूनून
सुनीता कंवर पिछले 13 सालों से दुबई में जॉब करती आ रही थीं। इनके पति जोधा सिंह शेखावत भी दुबई में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।
25
सुनीता के ससुर दिगपाल सिंह शेखावत और परिवार के अन्य सदस्य नांगल गांव में रहते हैं। सुनीता कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी में जो चाहा, वो मिला। पैसे से ज्यादा इंसान महत्वपूर्ण होता है। वे अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थीं। इसलिए भारत लौट आईं।
35
सुनीता कंवर ग्रेजुएट हैं। वे बताती हैं कि उनके मायके और ससुराल पक्ष में कभी किसी ने पॉलिटिक्स नहीं की। अगर वे चुनाव जीतती हैं, तो अपनी पंचायत को आदर्श बना देंगी।
45
सुनीता की प्राथमिकता में गांव में बिजली, पानी, रोजगार, स्वास्थ, बालिका शिक्षा आदि पर फोकस रहेगा। वे कहती हैं कि वे जीतने के बाद गांव को एक नई दिशा देना चाहेंगी।
55
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में दूसरे चरण में 22 जनवरी, तीसरे चरण में 29 जनवरी और चौथे तथा अंतिम चरण में 1 फरवरी को चुनाव होने हैं।

Recommended Stories