शादी के बाद उल्टी का बहाना कर कार से उतरी दुल्हन, चंबल नदी में लगा दी छलांग..देखता रह गया दूल्हा..

Published : Jun 15, 2020, 09:29 AM ISTUpdated : Jun 15, 2020, 10:24 AM IST

जोधपुर/श्योपुर. राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रात में सात फेरे फेरे लेकर पिता के घर से विदा हुई नई-नवेली दल्हन ने ससुराल पहुंचने से पहले बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर चंबल नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। दूल्हे सहित सभी लोग हक्के-बक्के रह गए और वह चीखते-चिल्लाते हुए नदी में कूद गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।  

PREV
16
शादी के बाद उल्टी का बहाना कर कार से उतरी दुल्हन, चंबल नदी में लगा दी छलांग..देखता रह गया दूल्हा..

मौके पर पहुंची दोनों प्रदेशों की पुलिस: दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार के दिन मध्य प्रदेश के श्योपुर और राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले की सीमा रेखा चंबल नदी के पाली पुल पर घटी। घटना की सूचना मिलने पर दोनों प्रदेशों की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर चंबल नदी में ग्रामीणों की मदद से दुल्हन के शव की तलाश की जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया है। 

26

 पूरी रस्मों-रिवाजों के साथ हुई थी शादी: एमपी के श्योपुर जिले के साडाकापाड़ा गांव के रहवे वाले जगदीश माली के बेटे दीपक की बारात शनिवार शाम सवाई माधोपुर जिल के अलापुरा गांव गई थी। जहां उसकी शादी रामप्रसाद माली की 21 वर्षीय बेटी अंजू सुमन के साथ पूरी रस्मो-रिवाजों के साथ शादी हुई। मंडप में सात फेरे लेते समय दुल्हन काफी खुशी दिखाई दे रही थी, लेकिन उसके मन में यह सब चल रहा था ये उसके घरवाले भी नहीं समझ पाए।

36

दूल्हे से बोली-जीप रोको और नदी में कूद गई: दूल्हे ने बताया कि हम बारात लेकर लगभग 7 किमी दूर पहुंचे ही थे कि सुमन (दुल्हन) ने चक्कर आने की बात कहकर पाली के पुल पर जीप रुकवाई। वह उल्टी करने पुल के रेलिंग के पास गई और वहां से चंबल नदी में छलांग लगा दी। 

46

पिता ने हंसी खुशी बेटी को किया था विदा: बता दें कि दुल्हन के पिता रामप्रसाद माली जयपुर में कई सालों से रहते हैं और वह यहीं पर मजदूरी कर अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं । लेकिन वो कुछ दिन पहले अपनी बेटी की शादी करने के लिए गांव आए हुए थे। उन्होंने बताया कि बिटिया ऐसा कदम उठा लेगी हमने कभी सोचा नहीं था। सात महीने पहले उसकी राजी-खुशी से दीपक के साथ सगाई की थी। रविवार सुबह उसको हंसी खुशी विदा किया था। 

56

दूल्हे के साथ खूब डांस नाची थी दुल्हन: दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दुल्हन अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी, उसने मंडप में दू्ल्हे के साथ खूब डांस भी किया था। हमको को उसने पता भी नहीं लगने दिया कि वह इस शादी से इतनी नाखुश है कि ससुराल पहुंचने से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में परिवार का कोई सदस्य नहीं जानता है।

66

सगाई के बाद दो-दो घंटे फोन पर करती थी बात: पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, दुल्हन ने यह कदम किन हालात में उठाया इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। घटनास्थल पर पुलिस, एसटीआरएफ व गोताखोरों की टीम की साथ दुल्हन की सर्चिंग कर रही है। वहीं दुल्हन की मां ने बताया कि उनकी बेटी सगाई के बाद दो-दो घंटे किसी से फोन पर बात करती थी।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories