बूंदी (राजस्थान). 4 महीने से गायब राजस्थान के बूंदी से सिपाही अभिषेक शर्मा का शव बुधवार के दिन पुलिस ने बरामद कर लिया है। कांस्टेबल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी साली ने अपने एक दोस्ते के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में यवती श्यामा ने बताया की उसने अभिषेक की हत्या अपने दोस्त नवेद के साथ की थी। हालांकि अभी हत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों से पूछतछ कर रही है।
पुलिस जांच में अभिषेक के बौंली की श्यामा शर्मा के साथ करीबी संबंधों की बात पुख्ता हो गई।
25
पुलिस ने अभिषेक शर्मा का शव सवाई माधोपुर जिले के बौंली से सड़ी-गड़ी हालत में बरामद किया है। शव परी तरह से कंकाल बन चुका था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस उनको घटनास्थल पर लेकर गई। जहां दोनों ने बताया कि अभिषेक की हत्या करके पुराने महल के पास जमीन में गाड़ दिया था।
35
बता दें कि कांस्टेबल अभिषेक शर्मा 28 अगस्त को घर से ड्यूटी का कहकर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा तो एक सप्ताह बाद यानि 5 सिंतबर को उसके घरवालों ने उसकी गायब होने की शिकायत दर्ज करवा दी थी। जहां परिजनों ने रिपोर्ट में अभिषेक के ससुराल पक्ष व उसकी प्रेमिका श्यामा पर आरोप लगाए थे।
45
श्यामा अभिषेक की पत्नी दिव्या की बुआ की बेटी यानि रिश्ते की साली है। अभिषेक की बहन शीतल शर्मा ने बताया कि कोई बहन ऐसा कैसे कर सकती है। पहले तो उसने अपनी बहन का घर उजाड़ा फिर उसके सुहाग की हत्या कर दी। बता दें कि श्यामा और अभिषेक की बीच अफेयर था। जिसकी बदौलत दिव्या और अभिषेक में बात तलाक तक आ गई थी।
55
अभिषेक की मां दमयंती शर्मा ने पुलिस को बताया, कुछ महीने पहले हमारे बेटे की साली श्यामा हमारे घर रहने के लिए आई थी। वह करीब 20 दिन तक यहां रुकी थी। इसी दौरान दोनों में संबंध बन गए थे। इस बात को लेकर अभिषेक और दिव्या में आए दिन झगड़ा होने लगा था। दोनों में मनमुटाव इतना बढ़ा कि पत्नी ने तलाक का केस दर्ज करा दिया और वह चार-पांच माह अपने मायके में रह रही थी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।