खेल-खेल में 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, माता-पिता हर तरफ ढूंढ़ते रहे..जब आंगन में मिले शव तो उड़ गए होश


बीकानेर (राजस्थान). अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं कि बच्चों के खेल-खेल में हादसा हो गया। लेकिन राजस्थान के बीकानेर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। जिसे एक परिवार पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगा। जहां लुका-छिपी खेलने के दौरान 5 बच्चों की अनाज की में गिरने से मौत हो गई। सभी मृत मासूमों की उम्र  8 साल से कम है। हैरानी की बात यह है कि चार आपस में सगे भाई-बहन थे, जबिक एक पड़ोसी का बेटा था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2021 6:18 AM IST / Updated: Mar 22 2021, 12:13 PM IST

16
खेल-खेल में 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, माता-पिता हर तरफ ढूंढ़ते रहे..जब आंगन में मिले शव तो उड़ गए होश


दरअसल, यह दिल दहला देने वाला हादसा बीकानेर जिले में रविवार दोपहर हिम्मतासर गांव में हुई। जहां किसान भीयाराम के चार बच्चे और एक पड़ोसी की बच्ची आपस में अपने घर के आंगन में लुखा-छिपी खेल रहे थे। मासूम खेल-खेल में वहां रखी अनाज की टंकी में जाकर बैठ गए। इस दौरान अचानक टंकी  का ढक्कन बंद हो गया। इससे सभी बच्चे अंदर फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

26


बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस दौरान घर में कोई नहीं था। मृत बच्चों के परिवार के सभी सदस्य खेत गए हुए थे। जिस वजह से मासूमों ने  चीखने-पुकारने की आवाज कोई सुन न सका। इतना ही नहीं परिवार के लोग जब लौटकर घर आए तो बच्चों उनको कहीं दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद उन्होंने काफी देर तक बच्चों की तलाश शुरू की। कई जगह तलाश के बाद जब उनका पता नहीं चला तो अचानक ही अनाज रखने वाले ड्रम की जांच की गई। तब इन मासूमों का पता चला।

36


परिजनों जैसे ही टंकी का ढक्कन खोला तो उनके होश उड़ गए। सभी बच्चे बेहोशी की हालत में थे। मासूमों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चों में चार आपस में सगे भाई-बहन थे, जिनकी पहचान सेवाराम (4 साल), रवीना (7 साल), राधा (5 साल) और पूनम (8 साल) के तौर पर हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

46

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नापासर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भीयाराम की पत्नी ने बताया कि हमने खेत से घर आकर बच्चों को बहुत देर तक इधर-उधर ढूंढा लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में अनाज की टंकी को देखा तो पांचों बच्चों उसमें बेसुध पड़े थे। 
 

56


ऐसा ही एक हादसा तीन दिन पहले राजस्थान के झुंझुनूं में हुआ था। जहां  खेल के दौरान मिट्टी ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चे मिट्टी के टीले के नीचे सुरंगनुमा घर बनाकर खेल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी ढह जाने से चारों बच्चे उसमें दब गए। एक को डॉक्टरों ने बचा लिया, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनकी पहचना प्रिंस (10 साल) , निशा (8 साल), कृष्ण सैनी (8 साल) के रूप में हुई थी।

66

बीकानेर के हिम्मतासर गांव में हुई इस घटना में एक बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी। जिसकी भी मौत हो गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos