शादी से पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भागा दूल्हा, 6 साल से दुल्हन से था प्यार..फिर भी कर गया ये कांड

Published : Nov 01, 2021, 11:41 AM ISTUpdated : Nov 01, 2021, 11:56 AM IST

जोधपुर (राजस्थान). अभी तक आपने मंडप से दुल्हन के भागने की खबरें खूब सुनी होंगी। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दूल्हा अपने बचपन के एक दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया। यह खबर सुनते ही दुल्हन के पैरों तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि जिस युवक से उसकी शादी होनी थी वह, उसके साथ पिछले 6 साल से प्रेम प्रसंग में थी। लेकिन विवाह के पहले ही वही धोखा दे गया। पढ़िए विवाह से पहले कैसे हुआ हैरान करने वाला ये कांड...  

PREV
15
शादी से पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भागा दूल्हा, 6 साल से दुल्हन से था प्यार..फिर भी कर गया ये कांड

दरअसल, हैरान करने वाला यह मामला जोधपुर के रातानाडा थाने का है। जहां एक पीड़ित परिवार अपने बेटी के अचानक गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा हुआ था। उन्होंने बताया कि बदाल नायक नाम का लड़का उनकी बेटी को लेकर भाग गया है। दोनों शादी करने के इरादे से भागे हैं। साथ ही यह बताया कि बादल की अन्य लड़की के साथ 14 नवम्बर को शादी होनी थी। यहां तक की तीन पहले ही उसकी सगाई हुई थी।

25

हालांकि समय रहते हुए पुलि ने दोनों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि बादल नायक अपने दोस्त अमित की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया था। क्योंकि अमित का ब्रेकअप होने के बाद लड़की बादल से प्यार करने लगी थी। इतना ही नहीं लड़की और बादल का करीब 6 साल से अफयेर चल रहा था।

35

बता दें कि बादल के परिवार वाले बेटे की शादी की तैयारियां कर रहे थे। यहां तक की सारी खरीददारी भी हो चुकी थी और शादी के कार्ड भी छप चुके थे। कई मेहमानों को तो बांटे भी जा चुके थे। उनका कहना है कि कभी हमें बादल को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में है। अगर ऐसा हमें पता होता तो उसकी दूसरी लड़की से सगाई ही नहीं करते।
 

45

जैसे ही बादल के लड़की के साथ भाग जाने की बात दुल्हन के परिवारवालों को पता चली तो वह थाने पहुंचे। दुल्हन के परिवार ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। इतना ही नहीं शादी से पहले होने वाले पति के भाग जाने की खबर सुनते ही दुल्हन को ऐसा सदमा लगा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई।

55

पुलिस ने दूल्हा और प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद दुल्हन और उसके परिवार वालों को थाने बुलाया। जहां पुलिस के सामने ही दुल्हन ने दूल्हे को थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही कहा कि अब वह इस युवक से शादी नहीं करेगी।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories