सबसे खतरनाक निकली ये दुल्हन: 7 दिन तक पति से नहीं बनाए शारीरिक संबंध, फिर 8वें दिन कर गई शर्मनाक कांड

Published : Oct 28, 2021, 03:51 PM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 03:53 PM IST

जोधपुर (राजस्थान). देश में आए दिन शादी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें राजस्थान इस मामले में पहले नंबर पर आता है। फिर भी लोग बिना सोचे-समझे लुटेरी गैंग के चक्कर में फंस जाते हैं। जब  वह कांड कर जाती हैं इसके बाद उनको समझा आता है। लेकिन जैसलमेर जिले से विवाह का ऐसा अजबीगरीब मामला सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। जहां लड़की ने शादी करने के 7 दिन तक पति से कोई  शारीरिक संबंध नहीं बनाए। रोज कोई ना कोई बहाना करने लग जाती थी। लेकिन आठवे दिन वह जो कांड कर गई। आइए जानते हैं 7 दिन की दुल्हनियां क्या शर्मनाक कांड कर गई...

PREV
15
सबसे खतरनाक निकली ये दुल्हन: 7 दिन तक पति से नहीं बनाए शारीरिक संबंध, फिर 8वें दिन कर गई शर्मनाक कांड

दरअसल, जैसलमेर के भणियाना थाने क्षेत्र के रहने वाले बाबू राम की करीब 7 दिन पहले ही शादी हुई थी। उसने बताया कि कानासार गांव के रहने वाले जगमाल सिंह ने यह विवाह उसकी पहचान की एक लड़की से जोधपुर के आर्य मंदिर में यह विवाह करवाया था। जिसके लिए उसने जगमाल को 6 लाख रुपए भी दिए थे।
 

25

पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आ गया। बाकी की सारी रश्में हुई हैं, लेकिन जब मैं रात को कमरे में पहुंचा तो उसने दूर रहने को कहा। कभी कुछ तो कभी कुछ बहाना बनाती रही। इस तरह उसने सात दिन तक कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। मैं समझ नहीं पा रहा था कि इसकी असली वजह आखिर क्या है।

35

युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को जगमाल सिंह उसकी पत्नी की मेडिकल जांच करने का कहकर ले गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। इसके बाद घर लौटा तो कमरे से सारे पैसे और गहने गायब थे। तब मुझे पता चला कि मैं लुटेरी दुल्हन के चक्कर में फंस गया था। जिसने मेरी शादी कराई वही दलाल उसे लेकर भाग गया।

45

युवक ने इस मामले की शिकायत भणियाना थाने में जाकर की और वहां के थानाधिकारी खेताराम गोदारा को पूरा मामला बताया। युवक ने काह लुटेरी दुल्हन  7 लाख रुपए और करीब साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने उसकी और दलाल की तस्वीर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

55


लुटेरी दुल्हनों की गैंग का ऐसा ही मामला नागौर जिले के पीलवा थाने इलाके से सामने आया है। जहां मामा-भांजे की दुल्हनें शादी के 15 दिन बाद ही रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गईं। बता दें कि यह मामला करीब एक महीने पहले का बताया जा रहा है। अब एक महीन बाद पीड़ितों ने थाने में आकर दुल्हनें और दलालों की शिकायत की है। उनका कहना है कि वह अब तक अपने लेवल पर उनकी तलाश कर रहे थे। बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं पहुंचे। लेकिन सब जगह निराशा लगने के बाद अब पुलिस की मदद ली है।

इसे भी पढ़ें-अकसर मौत की मंजिल बन जाती हैं ये खूबसूरत वादियां, 3 ट्रैकर के साथ हुआ भयंकर हादसा, बर्फ में दबी मिलीं लाशें

इसे भी पढ़ें-गजब कारनामा: कबाड़ प्लेन को बना डाला शानदार रेस्टोरेंट, एक बार देखेंगे तो जाएंगे बार-बार...देखें तस्वीरें

Recommended Stories