म्हारो रुप सबसे चोखा लागे : इस करवा चौथ राजस्थानी बींदणियों के श्रृंगार में बॉलीवुड का तड़का, देखिए photos..

जयपुर :  करवाचौथ का पर्व होता है तो महिलाएं सजती-संवरती हैं, खुद को तैयार करती हैं। इस बार महिलाओं का उत्साह कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। ब्यूटीशियन से सजने-संवरने और खूबसूरत लुक पाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है तो मेहंदी लगवाने की भी होड़ लगी है। कोई यामी गौतम (Yami Gautam) तो कोई नताशा वरुण धवन (natasha dalal) सा चाहता है निखार। सज-संवर पति को कर देना चाहती हैं अपने रुप का कायल। राजस्थान में तो नई नवेली दुल्हन के साथ उनकी सास भी अपना मेकओवर करवाने में पीछे नहीं हैं। महिलाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस के करवा चौथ लुक से इंस्पायर मेकअप डिमांड कर रही हैं। देखिए खूबसूरत photos..

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2021 10:48 AM IST

15
म्हारो रुप सबसे चोखा लागे : इस करवा चौथ राजस्थानी बींदणियों के श्रृंगार में बॉलीवुड का तड़का, देखिए photos..

करवा चौथ (karwa chauth 2021) का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन वे सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती हैं। कथा सुनने से पहले महिलाएं सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं।

25

इस बार महिलाएं सजने -संवरने के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहती है। जब बात सुहाग और प्रेम के इस पर्व की हो तो हर महिला चाहती है कि उनका चेहरा चांद सा चमके। इसके लिए वे खास तैयारी में जुटी हुई हैं।

35

पिंक सिटी जयपुर में तो बहुओं के साथ सास भी ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं इस खास मौके पर सज-संवरकर तैयार होने। करवा चौथ को सेलिब्रेट करने में वे भी बहुओं के साथ कदमताल कर रही हैं। उनका कहना है कि कोरोना के दौरान उन्हें अपनी बहुओं के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिला। इससे उनके रिश्ते ज्यादा मजबूत हुए।

45

महिलाओं के उत्साह को चार चांद लगाने में पार्लर्स भी जुटे हुए हैं। इस मौके पर आकर्षक पैकेज भी रखे गए हैं, जिनमें सास-बहु स्पेशल पैकेज, पिया का रंग पैकेज, नई-नवेली दुल्हन पैकेज शामिल है। इन पैकेज पर इस बार कुछ खास ऑफर भी दिए जा रहे है। जिनमें मेकअप के साथ मेहंदी भी शामिल है।

55

इस करवा चौथ पर महिलाएं मेकअप के अलग-अलग लुक को ट्राई कर रही हैं। बॉलीवुड के ट्रेडिशनल लुक का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जिन महिलाओं की अभी-अभी शादी हुई है, वे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसी लुक की डिमांड कर रही हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos