जयपुर. मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में बारिश अपना कहर बरपा रही है। रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह 8 बजे तक बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में 132 मिमी पानी बरस चुका है। प्रदेश के राणाप्रताप सागर बांध, गांधी सागर बांध, काली सिंध और माही बांध से पानी छोड़ा गया है। कई गांवों में पानी भर चुका है, पुलिस और एसडीआरफ टीम लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई है।
बता दें कि पिछले कई दिनों से राजस्थान में बारिश का सिलसिला चल रहा है। रविवार के दिन कोटा और जोधपुर शहर में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में साल 2020 का औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो चुका है। (फोटो दैनिक भास्कर)
210
यह तस्वरी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है, जहां हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में बने लोगों के घरों में पानी भराना शुरू हो चुका है। कई तो पूरी तरह से डूब चुके हैं।
310
बारिश के दौर में यह सुंदर तस्वीर रावतभाटा के गांधीसागर बांध की है, जहां इस समय 16 गेट खोलकर पानी निकाला गया।
410
बारिश के करह की यह तस्वीर पाली की है, जहां सवंतपुरा में नदी के तेज बहाव में एक कार फंस गई।
510
बारिश के बीच यह सुंदर तस्वीर बांसवाड़ा के माही बांध की है, जहां रविवार सुबह बांध के गेट 6 मीटर तक खोले गए। गेट खोलने के चलते सड़कों पर पानी भर गया जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
610
यह तस्वीर भी बांसवाड़ा माही बांध की है, जहां सोमवार के दिन 16 गेट 5 दिन बाद दूसरी बार खोल दिए।
710
यह तस्वीर बांसवाड़ा घोड़ी तेजपुर में बूंदन नदी की है, जहां पर बना पुल मूसलाधार बारिश में बह गया। ऐसे में घोड़ी तेजपुर का दानपुर क्षेत्र से संपर्क टूट गया।
810
यह खूबसूरत तस्वीर श्रीगंगानगर जिले की नदी घग्घर का स्टेट हाइवे 94 की है। जहां पर बना चेतक पुल खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
910
यह तस्वीर प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में कर्ममाचिनी नदी की पुलिया की है। जहां तेज बारिश की बदौलत पुल पर पानी आ गया।
1010
यह तस्वीर डूंगरपुर के साबला पुल की है, जहां पर 20 फीट पानी ऊपर आ गया। यहां आसपास बने कई घरों में पानी भर गया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।