शादी से पहले मंगेतर ने लड़की के साथ मना ली 'सुहागरात' फिर जो किया वह हैरान करने वाला था

Published : Jan 11, 2021, 01:48 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 01:51 PM IST

जोधपुर. सगाई होने के बाद हर लड़की के अपनी शादी को लेकर बड़े और हसीन सपने देखने लगती है। क्योंकि वह इसके बाद अपनी नई जिंदगी जो शुरू करने वाली है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको सुनकर पुलिस के पैरों तले की जमीन खिसक गई। जहां एक युवक ने अपनी सगाई के बाद ही मंगेतल लड़की से शारीरिक संबंध (सुहागरात) बना लिए। जिसके बाद उसने लड़की के साथ शादी करने से मना कर दिया। 

PREV
14
शादी से पहले मंगेतर ने लड़की के साथ मना ली 'सुहागरात' फिर जो किया वह हैरान करने वाला था


दरअसल, यह हैरान देने वाला मामला जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाने में सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने ही मंगेतर के खिलाफर रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी के साथ सगाई हो चुकी थी। उसने 29 नवंबर को मुझे एक गेस्ट हाउस में मिलने के बाद बुलाया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसने मेरे साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

24


लड़की ने कहा कि मंगेतर सगाई के बाद मेरे साथ प्यार का झूठा नाटक करता रहा। में उसके असली मकसद को नहीं जान सकी। उसकी बातों में आकर और उस पर यकीन करके उसके बताई जगह पर पहुंच गई। जहां उसने कहा कि अब तो हम पति-पत्नी बनने वाले हैं, इसलिए मुझसे कैसा शरमाना। 

34


लड़का और लड़की के परिवार वालों में दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से बातचीत चलती रही। लेकिन युवक ने शादी करने से सिरे से खारिज कर दिया। काफी दिनों तक लड़के की रजामंदी का  इंतजार करती रही, लेकिन उसने कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद युवती ने अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला रातानाडा थाने में दर्ज करवाया है।

44


रातानाडा पुलिस थाने के एसएचओ  लीलाराम ने बताया कि लड़का और लड़की की पिछले साल दो महीने पहले सगाई हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच कई बार मुलाकात हुई और बातचीत होने लगी। अब इसी बीच युवती का आरोप है कि उसके मंगेतर ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध लिए और शादी करने से मना कर रहा है। (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

Recommended Stories