भारत में सेलिब्रिटी बना पाकिस्तानी मजदूर का बच्चा, जिसे देखने उमड़ा पूरा शहर..नाम रखा 'गंगा सिंह'

श्रीगंगानगर (राजस्थान). लोग कहते हैं मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जहां पर इंसान आपसी दुश्मनी भूलकर बुरे वक्त में बिना स्वार्थ के एक-दूसरे की मदद करता है। ऐसी एक कहानी राजस्थान के श्रीगंगानगर से आई है। यहां पाकिस्तानी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। फिर क्या था, लोग उसकी आवभगत में जुट गए। कोई नवजात का मामा बनकर उसे देखने आया तो कोई उसकी मौसी बन गया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2021 8:34 AM IST / Updated: Jan 30 2021, 05:17 PM IST

15
भारत में सेलिब्रिटी बना पाकिस्तानी मजदूर का बच्चा, जिसे देखने उमड़ा पूरा शहर..नाम रखा 'गंगा सिंह'

दरअसल, श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में शुक्रवार को पाकिस्तानी महिला रामीदेवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसका जश्न पूरा अस्पताल में मना रहा है। डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और आसपास के लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा है। बच्चे का नाम गंगासिंह रखा गया है। लोगों का कहना है कि यह पाकिस्तानी बच्चे का जन्म महाराजा गंगासिंह के बसाए शहर में हुआ है, इसलिए उसका यह नाम रखा गया है।
 

25

बता दें, गुरुवार सुबह करीब 50 से ज्यादा लोग पाकिस्तानी बस से पाकिस्तान के लिए रवाना हुए। इनको कोरोना के चलते गुजरात में रुकना पड़ा था। इन्हें बीते साल पाकिस्तान जाना था। इन नागरिकों में प्रसूता रामीदेवी भी शामिल थीं। रास्ते में रामीदेवी को प्रसव पीड़ा हुई और श्रीगंगानगर पहुंचते उन्होंने बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके चलते उन्हें अपने परिवार समेत यहां रुकना पड़ा। अधिकारियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया।

35

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाली रामीदेवी ने जब बच्चे को जन्म दिया तो यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। श्रीगंगानगर के लोग महिला और परिवार की मदद करने के लिए उमड़ पड़े। जहां कोई नवजात का मामा बनकर गर्म कपड़े लेकर आया तो कोई उसकी मौसी बनकर मिठाई लेकर आई।

45

शहर के लोगों में जिस तरह से इस बच्चे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है उसे देखकर लगता है कि यह नवजात पाकिस्तान का नहीं भारत का है। नवजात के पिता जयराम के अनुसार- उसकी पत्नी और नवजात बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म सर्टिफिकेट बनने के बाद दिल्ली एम्बेसी में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और उसके बाद में पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

55

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे को फिलहाल एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos