मौत बनकर जब ऑटो के आगे कूद पड़ा बंदर..दुर्घटनाएं कैसे-कैसे हो जाती हैं, देखिए खतरनाक तस्वीरें

सिरोही, राजस्थान.  नजर हटी-दुर्घटना घटी.. दुर्घटना से देर भली..ऐसे कई स्लोगन हैं, जो आपको गाड़ी चलाते वक्त सचेत करते हैं..फिर भी हादसे हो जाते हैं..ये तस्वीरें दिखाने का मकसद यही है कि आप ड्राइविंग के वक्त सजग रहें। कई हादसे जानवरों के कारण होते हैं। सड़क पर अचानक गाड़ी के सामने कोई जानवर आ जाता है और ड्राइवर स्टीयरिंग से कंट्रोल खो देता है। कई बार ड्राइवर की कोई गलती भी नहीं होती। हां, ऐसे हादसे रफ्तार को कंट्रोल करके रोके जा सकते हैं। यह तस्वीर शुक्रवार को सिरोही से 5 किमी दूर हुए हादसे की है। ऑटो और कैंपर के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। हादसा एक बंदर के कारण हुआ था। ऑटो के सामने अचानक एक बंदर कूद पड़ा। उसे बचाने ऑटोवाले ने उसे साइड में रोकना चाहा, तभी तेज रफ्तार कैंपर उस पर आकर चढ़ गया। ऑटो में सवार सभी मृतक सिरोही से पाड़ीव जा रहे थे। वे सभी रिश्तेदार थे। कैंपर गोयली गांव से जावाल जा रही थी। सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि देश में हर साल 4.5 लाख सड़क हादसो में करीब 1.5 लाख लोग जान गंवाते हैं। आइए देखते हैं हादसों की कुछ तस्वीरें..ताकि गाड़ी चलाते समय आप सचेत रहें...

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2020 4:10 AM IST / Updated: Jul 18 2020, 09:41 AM IST

113
मौत बनकर जब ऑटो के आगे कूद पड़ा बंदर..दुर्घटनाएं कैसे-कैसे हो जाती हैं, देखिए खतरनाक तस्वीरें

यह तस्वीर सिरोही में हुए हादसे की है। बंदर को बचाने ऑटो चालक ने अपनी गाड़ी साइड में रोकना चाही। लेकिन इसी बीच सामने से कैंपर आ गया। अगर कैंपर की स्पीड कम होती, तो यह हादसा रोका जा सकता था। सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी के सिर में चोट लगी थी। आगे देखिए ऐसे ही कुछ हादसों की तस्वीरें...

213

चित्तौड़गढ़, राजस्थान.  यह हादसा कपासन में पिछले दिनों हुआ। 19 साल के हरीश के पिता चमनलाल को कहीं जाना था। हरीश उन्हें बस में बैठाकर घर लौटने लगा। तभी रास्ते में राशमी निवासी सलमा उसे मिली। उसका पति उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वो पैसों का इंतजाम करने गांव आई थी। जब उस पता चला कि बस निकल गई है, तो उसने हरीश से मदद मांगी। हरीश उसे बाइक पर बैठाकर वापस बस पकड़ने दौड़ा पड़ा। तभी आगे जाकर बाइक बस की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। 

313

यह तस्वीर झारखंड के रामगढ़ की है। यह ट्रक सरायकेला से आ रहा था। ट्रक में सरिये लदे हुए थे। चुटूपालू घाटी पर ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक वहां एक पुलिया से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक को इतना जोरदार झटका लगा कि उसमें लदे सरिये केबिन को तोड़कर आर-पार हो गए। वे अपने साथ ड्राइवर और क्लीनर को भी धकेलते हुए बाहर ले गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। 

413

यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा की है।  यह हादसा डबवाली रोड पर गणपति एन्क्लेव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कारवाले को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे ट्रक में जा धंसी। हादसे में रामपुरा की कलगीधर कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत सिंह(52) और बेअंत सिंह (42) की मौत हो गई। ये लोग बीकानेर से बठिंडा आ रहे थे। दोनों के शव कार में ऐसे फंस गए थे कि कार की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला जा सका।

513

यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। हादसा इसी 10 जून का है। इसमें बेकाबू हुआ एक गैस टैंकर कार पर पलट गया था। इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही, एक महिला टीचर पिचकी कार में फंस गई। 

613

हजारीबाग, झारखंड. 27 साल का यह युवक चूरचू थाना क्षेत्र स्थित लाराबलीडीह अपनी ससुराल जा रहा था। जल्द पहुंचने के चक्कर में वो यह तक ध्यान नहीं दे सका कि रोड किनारे खंभा है। उसकी बाइक सीधे खंभे से जा टकराई और मौत हो गई। 

713

यह तस्वीर झारखंड के सिमडेगा की है। यहां तेज स्पीड बलेनो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के रहने वाले थे। रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे कि कार बेकाबू होकर पेड़ में धंस गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो भारत लौटा था। रांची एयरपोर्ट पर उसे लेने 25 वर्षीय मनीष नाग पहुंचा था। 

813

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। इनमें से कोई नहीं बचा था।

913

यह एक्सीडेंट 8 जुलाई, 2019 को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

1013

यह तस्वीर 19 फरवरी को नई दिल्ली में स्पोर्ट्स कार के एक्सीडेंट की है। कार ने एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी। इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।
 

1113

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। 

1213

यह तस्वीर 10 अप्रैल, 2018 को धर्मशाला में हुए हादसे की है। कांगड़ा में हुए इस हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।
 

1313

यह तस्वीर कश्मीर की है। यह हादसा 16 मई, 2012 को हुआ था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos