Published : Jul 14, 2020, 02:32 PM ISTUpdated : Jul 14, 2020, 02:47 PM IST
जयपुर, राजस्थान. कांग्रेस में युवा नेतृत्व के तौर पर तेजी से उभरे सचिन पायलट अपनी ही सरकार के लिए दिक्कत बने हुए हैं। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बगावत करके सबको चौंका दिया है। हालांकि उनकी नाराजगी के संकेत काफी पहले से मिल चुके थे। वे मप्र के ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चल पड़े हैं। सचिन एक शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं। सचिन की राजनीति में उनकी एंट्री अपने पिता राजेश पायलट के आकस्मिक निधन के चलते हुई थी। उन्हें राजनीति के गुर सीखने को मिले अपनी ससुराल से। उनकी पत्नी सारा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं। बहरहाल, ताजा घटनाक्रम में पार्टी ने उन्हें उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। आइए देखते हैं सचिन पायलट की कुछ पुरानी तस्वीरें...
राजस्थान में सरकार के गठन के साथ ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट में पावर को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया था।
312
सचिन पायलट राजस्थान के इकलौते ऐसे युवा नेता हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं।
412
सचिन पायलट अपने युवा नेतृत्व राहुल गांधी के खास माने जाते रहे हैं।
512
सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुश नहीं थे।
612
सचिन पायलट शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं, लेकिन उनका यह रूप पहली बार देखने को मिला।
712
सचिन पायलट का एक अंदाज यह भी।
812
महंगाई के मुद्दे पर मोदी के खिलाफ सचिन पायलट।
912
अपने ससुर फारुख अब्दुल्ला और साले उमर अब्दुल्ला के साथ सचिन पायलट।
1012
एक कार्यक्रम के दौरान बिल गेट्स के साथ सचिन पायलट।
1112
राहुल गांधी के साथ एक जनसंपर्क अभियान के दौरान।
1212
17 दिसंबर, 2018 को जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।