MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए

Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए

Barmer student kidnapping video: राजस्थान के बाड़मेर में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र को स्कूल के बाहर से अगवा कर बेरहमी से पीटा गया। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
| Updated : Feb 23 2026, 06:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
12वीं बोर्ड परीक्षा देने आया छात्र अगवा
Image Credit : X@NirmlChoudhary

12वीं बोर्ड परीक्षा देने आया छात्र अगवा

राजस्थान के सीमावर्ती इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर माता-पिता और छात्र को डरा दिया है। परीक्षा देने गया एक छात्र स्कूल के बाहर से ही किडनैप कर लिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला बाड़मेर जिले का है, जहां बोर्ड परीक्षा के दौरान यह वारदात हुई।

25
स्कूल गेट के बाहर से जबरन उठाया
Image Credit : X@NirmlChoudhary

स्कूल गेट के बाहर से जबरन उठाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र को चार बदमाशों ने स्कूल कैंपस के बाहर से ही पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि बदमाश उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। सूत्रों के अनुसार, छात्र को गाड़ी में ले जाने के बाद उसके साथ गंभीर मारपीट की गई। हमलावरों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और बाद में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे घायल हालत में देखा। छात्र दर्द से कराह रहा था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। वीडियो बाड़मेर का बताया जा रहा है।
सरकारी स्कूल से सरेआम सबके सामने छात्र का अपहरण करके ले ज़ाया जा रहा है।
कहाँ है क़ानून? कहाँ है पुलिस प्रशासन?
और कहाँ है ज़िम्मेदार लोग?@RajCMO@Barmer_Police#Rajasthan#Barmerpic.twitter.com/sa8GidzEHr

— Sham Pawara (@ShamPawara09) February 23, 2026

Related Articles

Related image1
क्लासरूम में रंगरलियांः यूपी के देवरिया में छात्रा और टीचर के बीच रोमांस का वीडियो वायरल
Related image2
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच
35
पहले पास के अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर
Image Credit : X@NirmlChoudhary

पहले पास के अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल छात्र को पहले चौहटन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए Barmer Medical College रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक छात्र का सीटी स्कैन कराया गया है।फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। छात्र के घरवालों का कहना है कि छात्र सिर्फ परीक्षा देने गया था, ऐसे में उसके साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है।

“जब शासन सो जाता है, तब अपराधी खुलकर मुस्कुराता है।”

राजस्थान में कानून व्यवस्था का हाल देखिए…
बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र का दिनदहाड़े बोलेरो में आए बदमाशों ने परीक्षा केंद्र से ही अपहरण कर लिया। 
उसे सुनसान जगह ले जाकर… pic.twitter.com/XQTVYnKXeo

— Nirmal Choudhary (@NirmlChoudhary) February 23, 2026

45
घटना का वीडियो वायरल
Image Credit : X@NirmlChoudhary

घटना का वीडियो वायरल

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश छात्र को ज़बरदस्ती उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक भंवरलाल मायला के अनुसार, घटना के समय वह और कुछ कर्मचारी थाने से पेपर लेने गए हुए थे। स्कूल में उस समय एक महिला समेत दो कर्मचारी मौजूद थे। स्टाफ ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जब तक केंद्र अधीक्षक वापस लौटे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

55
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी
Image Credit : X@NirmlChoudhary

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी

यह घटना बीजराड़ थाना क्षेत्र की है। थाना अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि किसी तरह की और अप्रिय घटना न हो।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राजस्थान समाचार
राजस्थान अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर
Recommended image2
Expired Dates Repackaged: 2022 में एक्सपायर हुए खजूर पर नई पैकिंग, कानपुर में 50 लाख का माल जब्त
Recommended image3
UP News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फ्रैंकफर्ट में जर्मन कंपनियों संग निवेश पर चर्चा, सेमीकंडक्टर पर फोकस
Recommended image4
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे की 5 तस्वीरें, 1 सेकंड की गलती में 7 मौतें
Recommended image5
Now Playing
PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
Related Stories
Recommended image1
क्लासरूम में रंगरलियांः यूपी के देवरिया में छात्रा और टीचर के बीच रोमांस का वीडियो वायरल
Recommended image2
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved