राजस्थान के नाथद्वारा में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने की सगाई, देखें पूजा की PHOTOS

Published : Dec 29, 2022, 05:55 PM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 06:21 PM IST

राजसमंद (rajsamand). राजस्थान के नाथद्वारा में गुरुवार को मुकेश अंबानी का परिवार पहुंचा। यहां आने के बाद अनंत अंबानी ने बहन के जुड़वा पुत्र प्राप्ति के लिए श्रीनाथ जी का मनोरथ किया। अनंत के साथ उनकी मंगेतर राधिका भी थी। मनोरथ पूरा करने के बाद इस कपल ने अपनी इंगेजमेंट की रस्म भी पूरी की। श्री नाथ जी पहुंचे इस कपल के कुछ खास मूवमेंट की झलकियां देखिए..  

PREV
110
राजस्थान के नाथद्वारा में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने की सगाई, देखें पूजा की PHOTOS

बहन ईशा अंबानी को जुड़वां बच्चों की प्राप्ति होने के बाद भाई अनंत अंबानी अपनी होने वाली मंगेतर के साथ राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह प्रातः कालीन आरती में हिस्सा लिया।

210

इसके बाद भगवान श्रीनाथ को मनोरथ करवाया। परिवार के बीच खुशी सेलिब्रेट करने के लिए आए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की खुशियों में चार चांद लग गए हैं। दोनों की नाथद्वारा में सगाई हुई है।

310

दरअसल, राधिका और अनंत दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों परिवार के बीच सहमति बनी और सगाई हुई।

410

आपको बता दे कि 19 नवंबर 2022 को जब मुकेश अंबानी नाना बने तब से ही परिवार का कार्यक्रम था कि श्रीनाथजी में इसका जश्न मनाया जाएगा। हालांकि पूरा परिवार तो नहीं आ सका।

510

लेकिन मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी को यहां भेज दिया। जिनके साथ राधिका भी यहीं पर आई। इन दोनों ने इस समय को बेहतरीन ढंग से एन्जॉय किया।

610

बता दें, राधिका मर्चेंट गुजरात की नामी कंपनी ADF फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के मालिक वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

710

अंबानी परिवार ने इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है कि बेटे अनंत की सगाई आज नाथद्वारा में हुआ है। जहां अंबानी परिवार अपनी खुशी को मना रहा है।

810

उन्होंने मंदिर की पुरानी परंपरा का भी निर्वहन किया। मंदिर में जब भी कोई मनोरथ होता था तो सबसे पहले न्यौता आदिवासियों को भेजा जाता था। आज भी ठीक ऐसा ही हुआ।

910

गांव में अनंत भोज के नाम से एक कार्यक्रम करवाया गया है। जिसमें इलाके के हजारों आदिवासियों को भोजन करवाया गया।

1010

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न नाथद्वारा में ही होगा। रात को उनके कई दोस्त और परिवार के सदस्य एक बड़े आयोजन में शामिल होने के लिए नाथद्वारा आयेंगे।

Recommended Stories