ये हैं CM अशोक गहलोत की बहन, राजनीति में नहीं है कोई दिलचस्पी..तस्वीरों में देखिए भाई-बहन का प्यार

Published : Aug 03, 2020, 01:57 PM ISTUpdated : Aug 03, 2020, 02:04 PM IST

जयपुर. आज पूरे भारत देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। जहां बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध रहीं हैं। इसी बीच हम आपको बता रहे हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी के बारे में। जहां गहलोत अपने व्यस्ततम शेड्यूल में से वक्त निकालकर हर साल बहन के घर पहुंचकर उसने राखी बंधवाते हैं। इस दौरान चाहे वे मुख्यमंत्री हों या ना हों, बहन के साथ राखी बंधवाने की उनकी तस्वीरें भी लगभग हर साल सामने आती रहीं हैं।

PREV
16
ये हैं CM अशोक गहलोत की बहन, राजनीति में नहीं है कोई दिलचस्पी..तस्वीरों में देखिए भाई-बहन का प्यार

बता दें कि गहलोत अपनी 28 वर्षीय बहन विमला देवी जोधपुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनको राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह अपने भाई से बेहद प्यार करती हैं। वक्त आने पर कभी भी भाई से मिलने के लिए जोधपुर आ जाती हैं।  
 

26

सीएम गहलोत अपनी बहन के बेहद करीब हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बहन को मां की तरह मानते हैं, क्योंकि वह हमारे परिवार में सबसे बड़ी हैं। वह जब भी चुनाव लड़ते हैं तो गहलोत अपनी बहन विमला देवी के घर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद जरूर लेते हैं।
 

36
46

यह तस्वीर साल 2018 की है जब गहलोत ने जोधपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान वह बहन का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। बहन विमला देवी ने गुड़ से मुंह मीठा कराकर उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इसके अलावा चुनाव के लिए चंदे के रूप में लिफाफा भी सौंपा था।
 

56


यह तस्वीर इसी साल की है, जब फरवरी माह में सीएम गहलोत जोधपुर में बहन श्रीमती विमला देवी के घर पहुंचकर उनसे मिले और कुशलक्षेम जानी थी।

66

रक्षबंधन के मौके पर अपने भाई अशोक गहलोत को तिलक लगाती हुईं बहन विमला देवी।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories