भोपाल, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन में काम-धंधे से परेशान एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी मुंहबोली बहनों के जरिये आत्मनिर्भर होने का शॉकिंग तरीका खोजा। वो ऐसे लोगों को खोजता, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी के बाद लुटेरी दुल्हनें बहाने से ससुराल से रफूचक्कर हो जातीं। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ीं तीन दुल्हनों और 4 दलालों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। ये लुटेरी दुल्हनें 4 महीने में 9 शादियां कर चुकी थीं। शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी कामता प्रसाद की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। दुल्हन ने इन्हें भी ठगा था। (चित्र में एक अन्य दूल्हे जगदीश मीणा के साथ लुटेरी दुल्हन पूजा और सरगना दिनेश)
आगे पढ़िए दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन