इन दोनों ने नाक में दम कर रखी थी, जब हाथ लगे..तो लोग समझ रहे थे इन्हें कुछ..ये निकले कुछ और

बीकानेर, राजस्थान. बगैर मेहनत किए पैसा कमाने का लालच इन दोनों युवकों के सिर चढ़ गया था। किन्नर बनकर लोगों को बेवकूफ या परेशान करके पैसा वसूल रहे थे। लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं चल सका। किसी को शक हुआ, तो लोगों ने दोनों को दबोच लिया। पहले तो इन युवकों ने खुद को किन्नर बताकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन दाल नहीं गली..तो दबंगई दिखाने लगे। बस, बात यही बिगड़ गई। लोगों ने दोनों को पकड़कर पीट डाला। इसके बाद तो दोनों गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगने लगे। हालांकि इससे पहले उन्होंने भागने की कोशिश, पर नाकाम रहे। यह घटना कुछ दिनों पहले लूणकरणस इलाके में हुई। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में किन्नर समाज की पूजा बाई को भी सूचना दी गई थी। वे मौके पर पहुंचीं, ताकि असलियत पता की जा सके। ये दोनों फेक किन्नर बीकानेर के ही रहने वाले हैं। ये लंबे समय से किन्नर के भेष में दुकानदारों से पैसा वसूल रहे थे। महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2020 7:03 AM IST

15
इन दोनों ने नाक में दम कर रखी थी, जब हाथ लगे..तो लोग समझ रहे थे इन्हें कुछ..ये निकले कुछ और
किन्नर समाज की पूजा बाई अपनी टीम को लेकर दुकानदारों के बुलावे पर घटनास्थल पहुंची थीं। वहां दोनों फेक किन्नर लोगों से झगड़ रहे थे।
25
दोनों युवकों ने माना कि वे किन्नर के भेष में लंबे समय से लोगों से पैसा वसूल रहे थे। लोग उन्हें पहचान नहीं पाते थे।
35
नाराज लोगों ने फेक किन्नरों को पीटने के बाद बाल काट दिए। दोनेां ने माफी मांगते हुए दुबारा ऐसा न करने का वादा किया।
45
इन युवकों पर आरोप है कि ये महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। चूंकि महिलाएं इन्हें किन्नर समझती थीं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती थीं।
55
फेक किन्नरों के बाल काटती पूजा बाई। पूजा ने बताया कि ऐसे फेक युवक किन्नर समाज को बदनाम करते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos