लाल जोड़े में कहर ढा रहीं IAS अतहर की दुल्हनिया! सामने आईं नई रोमांटिक तस्वीरें, महरीन के हथेली सज गई मेहंदी

जयपुर. टीना डाबी के EX हसबैंड और श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर IAS अतहर आमिर खान ( athar aamir khan) अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी अपनी मंगेतर और लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं डॉक्टर महरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब दोनों की मेहंदी की रस्म की फोटोज सामने आई हैं।  देखिए IAS अतहर की होने वाली दुल्हनिया के साथ की रोमांटिक तस्वीरें...

Arvind Raghuwanshi | Published : Aug 4, 2022 1:42 PM IST / Updated: Aug 04 2022, 07:28 PM IST

16
 लाल जोड़े में कहर ढा रहीं IAS अतहर की दुल्हनिया! सामने आईं नई रोमांटिक तस्वीरें, महरीन के हथेली सज गई मेहंदी

दरअसल,  IAS अतहर आमिर और महरीन काजी की शादी को लेकर उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच डॉक्टर महरीन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी मेहंदी की कुछ नई फोटोज और स्टोरी शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह खूबसूरत कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। 

26

इन तस्वीरों में महरीन अपने हाथों और पैरों में पिया के नाम की मेहंदी लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके लाइफ पार्टनर बनने जा रहे आईएएस अधिकारी अतहर आमिर ने भी अपनी दोनों हथेलियों पर महरीन का नाम लिखवाया है। दोनों की इन तस्वीरों देख फैंस काफी दिलचस्प और मेजदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। अब तक फोटोज पर 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट आ चुके हैं।

36

बता दें कि मेहंदी की रस्म की फोटोज में डॉक्टर महरीन कहर ढाती नजर आ रही हैं। वाल लाल रंग के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल कलर की कुरती के साथ फ्लावर प्रिंट का प्लाजो पहना हुआ है। इन्हीं ड्रेस के साथ महरीन ने अतहर के नाम की मेहंदी से सजाई है। वहीं उनके हम सफर बनने वाले अतहर ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पजामा पहन वेयर कर रखा है। इसके साथ ही एक डिजाइनर जैकेट पहन रखी हैं। इस कॉम्बीनेशन में आईएएस अतहर काफी  हैंडसम लग रहे हैं।

46

दोनों की महेंदी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही फैंस उनको शादी की बधाई देने लगे हैं। हालांकि शादी कब है इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अतहर और उनकी मंगेतर महरीन की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इसलिए तो शादी की खबर के बाद से उनके फैंस को उनकी नई फोटोज और वीडियोज का इंतजार रहता है।

56

बता दें कि अतहर आमिर की दुल्हन बनने जा रहीं, महरीन काजी पेशे से एक डॉक्टर हैं। वह दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में पोस्टेड हैं। डॉक्टर के अलावा वह पैशन के अलावा वह फैशन इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव रहती हैं। अतहर की तरह ही उनकी मंगेतर महरीन भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैन लाइक और कमेंट्स भी करते हैं। 

66

सगाई करन के कुछ दिन बाद ही IAS अतहर आमिर और मंगेतर डॉक्टर महरीन काजी की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमे वह बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। उनके फैंस ने लाइक्स और ढेरों कमेंट किए थे।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos