उदयपुर, राजस्थान. मरते वक्त भी 30 साल की महिला अपने पति से इतना डरी हुई थी कि उसने सुसाइड नोट लिखने के लिए अपने शरीर का खास हिस्सा चुना। सुसाइड का यह चौंकाने वाला मामला सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव में सामने आया है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर रेखा मेघवाल नामक महिला ने जहर खा लिया था। उसने अपनी जांघ पर सुसाइड नोट लिखकर पति को सजा देने की गुहार लगाई। महिला को पति खेमराज का इतना खौफ था कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो सुसाइड नोट कहां लिखे? जब पुलिस ने उसकी जांघ पर लिखा सुसाइड नोट देखा, तो हैरान रह गई। महिला ने साफ लिखा कि अगर वो कागज पर सुसाइड नोट लिखती, तो उसका पति फाड़ देता। दीवार पर लिखती, तो मिटा देता। जांघ पर उसकी नजर नहीं पड़ती, इसलिए उसने यह जगह चुनी। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पढ़िए इसी घटना के बारे में...