क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग
प्रदर्शनकारी शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर 17 दिन से प्रदर्शन चल रहा है। गुरुवार से यह प्रदर्शन उग्र हो गया। 12 अप्रैल, 2018 को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य शिक्षा के 5431 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें एसटी के लिए 45 फीसदी, एससी के लिए 5 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण था। इसमें एसटी और एससी कैंडिटेड्स की भर्ती के बाद सामान्य वर्ग से 1554 पद भरे गए और 1167 पद खाली रह गए। प्रदर्शनकारी इन्हीं खाली पदों पर एसटी कैंडिडेट्स की बहाली की मांग कर रहे हैं।