1 जुलाई 2021 राशिफल: सिंह राशि वालों को हो सकती है एक्स्ट्रा इनकम, कन्या राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत

Published : Jun 30, 2021, 06:58 PM IST

उज्जैन. 1 जुलाई, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
1 जुलाई 2021 राशिफल: सिंह राशि वालों को हो सकती है एक्स्ट्रा इनकम, कन्या राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत

मेष
फायदा- पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश भी रहेंगे।
नुकसान- नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। आज का काम कल पर न टालें। सिरदर्द और नींद न आने से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पण करें।
 

212

वृष
फायदा- आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। फायदे की कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
नुकसान- लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। चंद्रमा के कारण आज आप विवादों में उलझ सकते हैं।
उपाय- बहते हुए जल में सफेद फूल प्रवाहित करें।
 

312

मिथुन
फायदा- कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी बात दूसरों पर न थोपें। बिजनेस के कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे।
उपाय- लाल फूल पर सिंदूर लगाकर हनुमानजी को अर्पित करें।

412

कर्क
फायदा- आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा। किसी करीबी की मदद करेंगे। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा।
नुकसान- इधर-उधर की बातों में आपका मन भटक सकता है। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

512

सिंह
फायदा- आज आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है।
नुकसान- अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें। आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।
उपाय- रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
 

612

कन्या
फायदा- घर और ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे। आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। प्रेमी के साथ समय अच्छे से बीतेगा।
नुकसान- सेहत के मामले में परेशानी बढ़ सकती है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझ सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

712

तुला
फायदा- आमदनी का नया सोर्स आपको मिल सकता है। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कुछ पुरानी बातों में मन उलझा हुआ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
 

812

वृश्चिक
फायदा- कुछ लोगों से आपको उपयोगी सलाह मिलेगी। जरूरी काम निपटाने में किसी की मदद मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- कुछ फैसले आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को साबूत धनिया चढ़ाएं।
 

912

धनु
फायदा- कुछ लोग अनजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। करियर के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहें। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
 

1012

मकर
फायदा- जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचें। पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इससे आपका पैसा और समय भी खर्च हो सकता है।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।

 

1112

कुंभ
फायदा- नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। ऑफिस में कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
उपाय- देवी पार्वती को लाल वस्त्र और चूड़ियां अर्पित करें।
 

1212

मीन
फायदा- इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। अचल संपत्ति जैसे मकान आदि से फायदा हो सकता है। कोई बड़ी समस्या हल सकती है।
नुकसान- किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई काम करें। लव लाइफ में विवाद हो सकता है।
उपाय- माता को अपने हाथों से खीर बनाकर खिलाएं।
 

Recommended Stories