11 जून 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकती है परेशानी से राहत, वृष राशि वालों का बढ़ सकता है खर्च

उज्जैन. 11 जून, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 1.43 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन राशि में आ चुका है। इसका प्रभाव भी शुक्रवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2021 4:31 AM IST

112
11 जून 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकती है परेशानी से राहत, वृष राशि वालों का बढ़ सकता है खर्च

मेष
फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

212

वृष
फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

 

312

मिथुन
फायदा- आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है।
नुकसान- चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

412

कर्क
फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

512

सिंह
फायदा- आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर  मिल सकती है।  
नुकसान- बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

612

कन्या
फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
नुकसान- गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

712

तुला
फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

812

वृश्चिक
फायदा- प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे।
नुकसान- सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

912

धनु
फायदा- आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
नुकसान- चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

1012

मकर
फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। संतान की उन्नति से खुश होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

1112

कुंभ
फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

 

1212

मीन
फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। निरोगी बने रहेंगे।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos