उज्जैन. 12 जून, शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 3.43 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन शाम से रात अंत तक त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नुकसान- आय में रुकावटें आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
212
वृषभ फायदा- कोई पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। नुकसान- काम में देरी से परेशान रहेंगे। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। उपाय- भगवान श्रीगणेश को शहद का भोग लगाएं।
312
मिथुन फायदा- पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नुकसान- जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कमर दर्द से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय- हनुमानजी को तिल के तेल का दीपक लगाएं।
412
कर्क फायदा- नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनचाही सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी। उपाय- गरीब कन्याओं को भोजन करवाएं।
512
सिंह फायदा- दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। नुकसान- बेमन से कोई काम करना पड़ेगा। पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
612
कन्या फायदा- मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है। नुकसान- अधिकारियों के कारण परेशानी होगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे। जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोट से जल चढ़ाएं।
712
तुला फायदा- इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। उपाय- देवी महाकाली को फलों का भोग लगाएं।
812
वृश्चिक फायदा- दोस्तों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। नुकसान- दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, परेशान हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। ट्रांसफर हो सकता है। उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।
912
धनु फायदा- कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नुकसान- प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूध-दही से करें।
1012
मकर फायदा- भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। किसी मामले में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। उपाय- लक्ष्मीजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
1112
कुंभ फायदा- स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा। नुकसान- अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।
1212
मीन फायदा- आज की मेहनत की फल आगे मिलेगा। निराशा दूर होगी। काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नुकसान- किसी से उलझे नहीं और न ही मजाक करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। दूसरों का वाहन न चलाएं। उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।