उज्जैन. 29 अक्टूबर, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7.44 तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात तथा उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इन अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज आपको अपने स्वभाव में नरमी बरतनी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी, नहीं तो आप अपने बनते हुए कामों को अपने स्वभाव के कारण बिगाड़ सकते हैं। आज व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
उपाय- किसी सुहागिन महिला को लाल चूड़ियां भेंट करें।
212
कार्य क्षेत्र में आज आपको धन को लेकर अपने किसी सहयोगी से कोई विवाद विवाद नहीं करना है। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप अपने आपको स्वतंत्र महसूस करेंगे। परिजन आज आपसे कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की डिमांड कर सकते है, जिसको आप खुश होकर पूरा करेंगे। व्यापार में आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
उपाय- शिवजी को कच्चा (बिना उबला) दूध चढ़ाएं।
312
कार्य व्यवसाय को लेकर आज आपको मानसिक चिंता रह सकती है, लेकिन परेशान बिल्कुल ना हो क्योंकि व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। आज आपके आलस्य व लापरवाही के कारण आसपास के लोगों को असुविधा हो सकती है। आज दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है। मन को शांत रखें।
उपाय- चंदन की माला गले में धारण करें।
412
यदि आज आप किसी जमीन व जायदाद से खरीदारी करने जा रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, नहीं तो भविष्य में किसी बड़े कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह सरलता से पूरा होगा और आपको लाभ देगा। संतान के किसी गलत कार्य से आज आपको कुछ लाभ मिल सकता है।
उपाय- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।
512
नौकरी में आज सहकर्मियों के मनमाने व्यवहार के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसके कारण आपका उनसे वाद विवाद भी हो सकता है। यदि आज कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच विचार कर करें। आज का दिन आपको आपके पिछले कुछ दिनों से चल रही दुविधा को समाप्त करेगा। कार्य व्यवसाय से आज आपको दिन के आरंभ से ही तसल्ली देने वाले समाचार सुनने को मिलेंगे।
उपाय- सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें।
612
आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान के विवाह के प्रस्ताव को आज आप मंजूरी दे सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अन्य जिलों की तुलना में शांति भरा रहेगा। पुराने मित्रों के मिलने से आज नई आशाओं का संचार होगा व आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का भी मन बना सकते हैं। आज आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
712
व्यवसाय के लिए यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में वह आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर कार्य का भार कुछ अधिक हो सकता है, इसके कारण आपको अपने कुछ कार्यों को आगे समय के लिए टालना होगा।
उपाय- पक्षियों के लिए अनाज डालें।
812
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके लिए कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनको देखकर आपको हैरानी होगी। आज आपकी कोई बनती हुई डील आपके हाथ से निकल सकती है, इसलिए यदि आपके मन में कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं और किसी से सांझा ना करें।
उपाय- पत्नी को कुछ उपहार लाकर दें।
912
आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका आपको अपने बिजनेस में लाभ मिलेगा। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
उपाय- विष्णु भगवान को पीले फल चढ़ाएं।
1012
बिजनेस में आज आपकी सोची हुई योजनाएं पूर्ण होंगी, जिनसे आपको संतोषजनक लाभ अवश्य होगा। किसी महिला मित्र से आज आपको अचानक धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने पिताजी से किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ यादगार पल लेकर आएगा। आज आप किसी ऐसे कार्य को करेंगे, जो आपको हमेशा याद रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
1112
आज परिजन व मित्र आपकी इच्छा को समझेंगे, लेकिन फिर भी किसी कार्य की पूर्ति में विलंब होने पर वह आप से नाराजगी जता सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं के लिए पास व दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।
1212
आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण वह अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही घर व कार्य क्षेत्र के जरूरी कार्य को लेकर आज भागदौड़ बनी रहेगी, जिसके कारण आपको सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव करेंगे।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।