12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई 2020, बदलने वाले हैं 2 ग्रह के चाल

उज्जैन. जुलाई 2020 में ग्रह नक्षत्रों की स्थितियां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी, वहीं कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस महीन में सिर्फ 2 ग्रह ही राशि बदलेंगे। 16 जुलाई को सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा महीने की शुरूआत में तुला राशि में रहेगा, इसके बाद हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस महीने मंगल मीन राशि में, बुध मिथुन राशि में, गुरु धनु राशि में, शुक्र वृष राशि में, शनि मकर राशि में, राहु मिथुन और केतु धनु राशि में रहेंगे। जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2020 1:42 PM IST

112
12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई 2020, बदलने वाले हैं 2 ग्रह के चाल

इस महीने शुक्र वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का सातवें भाव में, गुरु, केतु धनु राशि का नवे भाव में और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेगा। इस महीने किसी दूसरे की मुसीबत आपके सिर आ सकती है। अधिकारी के मनमाने रवैये से आप परेशान हो सकते हैं। इस दौरान परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। हालांकि 5 जुलाई के बाद से स्थितियां आपके पक्ष में होने लगेगी। आप सफलता पाने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। आय में थोड़ी-बहुत वृद्धि भी होगी। इस महीने आप बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करेंगे, जिससे लाभ अधिक होगा। नौकरी में मनचाही जगह स्थानांतरण भी इस महीने हो सकता है। 11 से 13 जुलाई के बीच बारहवां चंद्रमा खर्च अधिक करवाएगा। इस समय आप टैक्स, कर्ज तथा किरायदारी संबंधी मामलों में उलझ सकते हैं। महीने के अंत में शुक्र चंद्रमा की युति धन प्राप्ति में सहायक होगी क्योंकि गोचर में चंद्रमा उच्च का है। दांतों से संबंधित रोग इस महीने हो सकता है।

212

इस महीने शुक्र वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य, बुध, राहु मिथुन राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का छठे भाव में, गुरु व केतु धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नवे भाव में, मंगल मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 2 और 3 जुलाई को सप्तम चंद्रमा फायदा पहुंचाएगा। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और शांति से किसी बात पर निर्णय ले पाएंगे। संतान पक्ष से भी फायदा होगा। महीने की शुरूआत में रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी इस महीने में बन रहे हैं। विदेश जाने वालों को नया पद मिल सकता है। 14 और 15 जुलाई का समय परेशान करने वाला रहेगा। आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। मेडिटेशन करें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। महीने के अंत में कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। 21 और 22 जुलाई को तीसरा चंद्रमा जीवन में खुशियां लाएगा। इस महीने वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें।

312

इस महीने में सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का लग्न में, चंद्रमा तुला राशि का पंचम भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, शुक्र वृष राशि का बाहरवें भाव में रहेगा। इस महीने सूर्य और राहु की युति के कारण स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले किसी की मध्यस्ता से सुलझ सकते हैं। ग्रह योगों के कारण पैसा तो आएगा, लेकिन टिक नहीं पाएगा। पहले सप्ताह के अंत में अधिकारी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी मांगिलक कार्यक्रम में जाना हो सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे, इससे आपको भी रिलेक्स फील होगा। इस दौरान आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। धन की थोड़ी आवक भी बनी रहेगी। जो काम काफी समय रुके पड़े हैं, वो पूरे हो सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फायदा नहीं मिल पाएगा। परिवार से भी इस समय कोई सपोर्ट नहीं मिल पाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा।

412

इस महीने चंद्रमा तुला राशि का चौथे भाव में, केतु-गुरु- धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नौवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप बिना बात के ही किसी से उलझ सकते हैं। टारगेट समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। लॉटरी, जुआ या सट्टे जैसे कामों में न पड़ें तो अच्छा रहेगा। 6-7 जुलाई को धर्म और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। दूसरे सप्ताह की शुरूआत में अधिकारियों से अन-बन हो सकती है। घर के लिए कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बात पर चिंता बनी रहेगी। 16 से 18 के बीच रूका हुआ पैसा मिल सकता है। हालांकि पैसा आते ही खर्च भी हो जाएगा। इस दौरान परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से मुश्किल स्थिति को संभाल लेंगे। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

512

इस महीने चंद्रमा तुला राशि का तीसरे भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने युवाओं को करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। नई जिम्मेदारी के चलते व्यस्तता बढ़ेगी। गलत जगह पूंजी निवेश कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में आपकी उपेक्षा हो सकती है। तीसरे सप्ताह में व्यापारिक यात्रा हो सकती है। लाभ की स्थिति इस समय बन रही है। आपका बोलचाल का तरीका और व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। ऑफिस में आपकी इमेज बॉस के के सामने और अच्छी होगी। अंतिम सप्ताह में मेहमान नवाजी में कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। इस समय विवाद या कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

612

इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, शुक्र वृष राशि का नौवें भाव में, सूर्य-राहु-बुध मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने आपके कारोबार में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी। समाज सेवा में समय व्यतीत होगा। इस समय आप खर्चों का नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। दूसरे सप्ताह में शिक्षा से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। परिश्रम के अनुसार धन लाभ होगा। चतुराई से काम लेकर आप उन्नति भी कर सकते हैं। 13 से 15 के बीच हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कोई बड़ी डील भी हाथ से निकल सकती है। 16 से 23 के बीच लंबी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। समय लाभकारी रहेगा। संतान के कारण कुछ तनाव हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में दुर्घटना का भय है। बिजनेस में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नई तकनीक के सहारे पर कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे।

712

इस महीने चंद्रमा तुला राशि का लग्न में, गुरु-केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह कार्यसिद्धिप्रदायक रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। आप स्वयं को स्वतंत्र महसूस करेंगे। नए संबंधों से फायदा होगा। परिवार का साथ मिलेगा। दूसरे सप्ताह में आप बहुत अधिक काम के कारण थकावट का अनुभव करेंगे। बॉस आपके काम से खुश होंगे। आर्थिक स्थिति भी पक्ष की बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहेगा। 16 से 18 जुलाई के बीच घर में किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए कढ़ी मेहनत करनी होगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय ली जा सकती है। अंतिम सप्ताह में राजनीति से जुड़े लोगों से आपको फायदा हो सकता है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी, लेकिन सूझबूझ से सारे मामले आप संभाल लेंगे।

812

इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का सातवें भाव में, राहु-सूर्य-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। 2 व 3 जुलाई को चंद्रमा गोचरवश आपकी राशि से परिभ्रमण कर धनवर्षा का योग बना रहा है। आर्थिक रूप से आप इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आपको मिल सकता है। 8 से 15 जुलाई के बीच घर के लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरी में तबादले के योग इस समय बन रहे हैं। इस समय शेयर्स, लॉटरी, सट्‌टा आदि से दूर रहें। पांचवें स्थान पर चंद्रमा-मंगल की युति के प्रभाव से धन तो आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। 16 से 23 जुलाई के बीच रक्त या पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने से परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। महीने के अंत में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरी में भी प्रमोशन और इंक्रीमेंट के अवसर बन सकते हैं।

912

इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, शुक्र वृष राशि का छठे भाव में, राहु-सूर्य-बुध मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में केतु की सातवें भाव पर दृष्टि परिवार और जीवनसाथी से मतभेद करवाएगी। इस समय चिंताएं अधिक रहेंगी। विदेश जाने वाले लोगों को परेशानियां आएंगी। संतान के विवाह संबंधी समस्याएं इस समय बनी रहेंगी। 8 से 10 जुलाई के बीच बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी में नया पद भी मिल सकता है। 11 जुलाई के बाद दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आपको कोई झूठ पकड़ा जा सकता है। किसी से गंभीर मतभेद भी हो सकता है। आपकी गुप्त बातें सभी को पता चल सकती हैं। 16 से 18 के बीच समय संपत्ति देने वाला रहेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है। महीने के अंतिम दिनों में बिजनेस के हालात आपके पक्ष में बनेंगे। समय और पैसों का उपयोग सही तरीके से कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनोवांछित परिणाम मिलेंगे।

1012

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का पांचवें भाव में, बुध-सूर्य-राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का दसवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। आप हर काम सलीके साथ करने में सफल रहेंगे। हेल्थ में पहले से सुधार आएगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में मुनाफा होगा। आपका सहज व्यवहार लोगों को आपसे जोड़े रखेगा। 13 जुलाई के बाद पारिवारिक मामलों में टकराव की स्थिति बन सकती है। दिखाने के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। बात से मुकरने पर छबि खराब हो सकती है। आपकी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में सुखों में बढोत्तरी होगी। अच्छे कामों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। इस समय आप किसी न किसी कारण चर्चाओं में बने रहेंगे। 24 जुलाई के बाद हेल्थ में गिरावट हो सकती है। पति-पत्नी में मतभेद होंगे। पर आप हर मुश्किल का सामना कर पाने में सक्षम रहेंगे।

1112

इस समय मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र वृष राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में सभी आपकी तारीफ करेंगे। आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में धन हानि के योग बन रहे हैं। संतान या परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। निवेश इस समय न करें तो बेहतर रहेगा। 11 से 15 के बीच आपकी अपनी सूझ-बूझ से मुश्किलों का सामना आसानी से कर पाएंगे। 21 जुलाई के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी कामों में गति आएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। 25 से 30 के बीच दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ये समय थोड़ा कष्टकारी रह सकता है।

1212

इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, शुक्र वृष राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का आठवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। बिजनेस में क्वालिटी पर जोर रहेगा। चिंताएं कुछ कम हो सकती हैं। आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ चेंज महसूस करेंगे। जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। 8 जुलाई का बाद का समय थोड़ा खराब है। इस समय कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी। घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। केतु का गोचरवश दसवें भाव में परिभ्रमण करियर में लक्ष्य से ध्यान भटकाएगा, वहीं राहु आपको गलत कामों की ओर ले जाएगा। 16 से 20 जुलाई के बीच मेहनत का फल मिलेगा। धनदायक यात्राओं का योग इस समय बन रहा है। आप पर कोई झूठा आरोप इस समय लग सकता है। महीने के अंत में भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आता हुआ पैसा रुक सकता है। मन में असंतोष की भावना रहेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos