उज्जैन. अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह (18 से 27 अक्टूबर) में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह में शरद पूर्णिमा (19 व 20 अक्टूबर) का पर्व मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को गुरु वक्री से मार्गी होगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह में चंद्रमा मीन से लेकर वृषभ राशि तक का चक्र पूरा करेगा। और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन...
सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान कठिन परिश्रम, संयम एवं प्रयास से ही कोई बड़ा कार्य संपन्न हो पाएगा। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। मित्रों के साथ भी कोई गलतफहमी आपकी चिंता का बढ़ा सकती है। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा का भी योग बनेगा।
212
परिजनों एवं करीबी रिश्तेदारों का सुख-सहयोग मध्यम रहेगा। आलस्य से बचें और अपने प्लान के अनुसार ही कार्य करें। अपनी दिनचर्या सही रखें अन्यथा सेहत संबंधी समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह कॅरिअर कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है।
312
पूरे सप्ताह सौभाग्य और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आत्मबल व इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह सामान्य से अधिक फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूर्ण होंगे व लाभ मिलेगा।
412
नौकरीपेशा लोगों को नया और बड़ा पद मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ या फिर बाजार में अटका हुआ धन मिल सकता है। छात्रों को उनके श्रम के अनुसार सफलता मिलने के पूरे योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह सपताह उत्तम फल देने वाला होगा। मित्रों और परिजनों को उन्हें खूब सहयोग मिलेगा।
512
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। शत्रु पक्ष स्वयं आपसे समझौता करने को राजी होगा। परिजनों का पूरा सुख व सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। बेरोजगारों को नये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
612
इस सप्ताह आपको आलस्य का त्याग करना होगा, तभी आपके लिए यह सप्ताह उत्तम फल प्रदान करने वाला बनेगा, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ने की भी आशंका है। व्यापार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का बोझ बना रहेगा। खुद को गलत कार्यों से दूर रखने का प्रयास करें तो अच्छा फल मिल सकता है।
712
व्यापारी वर्ग को व्यवसाय में प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विशेष सफलता एवं लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा। लंबे समय से कहीं पर फंसा धन निकल सकता है। हालांकि आपको अभी धन का प्रबंधन करके आगे बढ़ने की जरूरत है।
812
सप्ताह की शुरुआत में जहां एक ओर शुभ फलों के संकेत हैं वहीं सप्ताह के मध्य में कार्यों में मिलने वाली कुछ कठिनाईयों के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कठिन परिश्रम और विवेक का इस्तेमाल करके ही आप अपने टारगेट्स को प्राप्त कर सकते हैं। साहस व आत्मबल से इच्छित सफलता अवश्य मिल सकती है।
912
मनमानी प्रवृत्तियों का त्याग करें तथा अनियमित दिनचर्या को व्यवस्थित करें अन्यथा किसी नये रोग के शिकार हो सकते हैं। मानसिक स्थिरता बनाए रखने के लिए विवादों से दूर रहें और किसी के बहकावे में आने से बचें। धन का विशेष रुप से प्रबंधन करें, अन्यथा उधार मांगने की नौबत आ सकती है। कारोबार में सोच-समझ कर ही बड़ी राशि का निवेश करें।
1012
कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को यदि बाहर निबटा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष कार्य में रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान सेहत को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। आर्थिक मामलों मे सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
1112
भाग्य और कर्म का सहयोग मिलने से आपका मनोवांछित सफलता मिलेगी। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापारियों के लिए भी व्यवसाय में प्रगति होगी व लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
1212
भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी व शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जिससे सामाजिक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि इस सप्ताह आपको अपने सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना होगा। विशेष रूप से अपना खान-पान ठीक रखें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।