सासू मां की लाडली, जेठानी की प्यारी..8 PHOTOS में देखें राधिका मर्चेंट की अंबानी फैमिली के साथ बॉन्डिंग

रिलेशनशिप डेस्क. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)और नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारी में लग गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से की। राधिका और अनंत अंबानी बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में राधिका के लिए अंबानी फैमिली अंजान नहीं हैं। शादी से पहले ही विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी ने उनके दिलों में जगह बना ली हैं। आइए नीचे तस्वीरों में देखते हैं राधिका मर्चेंट की अंबानी फैमिली के साथ बॉन्डिंग...

Nitu Kumari | Published : Dec 29, 2022 1:49 PM IST

18
सासू मां की लाडली, जेठानी की प्यारी..8 PHOTOS में देखें राधिका मर्चेंट की अंबानी फैमिली के साथ बॉन्डिंग

एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की लाडली राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी को बहुत पहले ही दिल दे चुकी थी। इनका प्यार तस्वीरों के जरिए समझ सकते हैं। दोनों को देखकर ही लगता है कि वो एक दूसरे को कितना चाहते हैं।

28

नीता अंबानी अपनी बेटी की तरह ही श्लोका और राधिका को मानती हैं। श्लोका और राधिका के साथ वो कई मौके पर स्पॉट हुई है। राधिका मर्चेंट अपने सासू मां के दिल में पहले से ही जगह बना चुकी हैं। 
 

38

24 साल की राधिका अपनी मां की तरह ही नीता अंबानी को मानती हैं। मदर्स डे पर वो मां के साथ-साथ सासू मां को भी विश करके बता दी थी कि वो उनके लिए स्पेशल हैं।

48

मुकेश अंबानी के साथ ही उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। इस तस्वीर को देखकर समझ सकते हैं कि वो अपने ससुर जी को पिता से कम नहीं मानती हैं। वहीं मुकेश अंबानी भी राधिका को बेटी की तरह ही ट्रीट करते हैं। 
 

58

बात अगर जेठानी देवरानी की करें तो दोनों स्टाइल में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। जितनी स्टाइलिश श्लोका अंबानी हैं उतनी ही फैशनेलबल राधिका मर्चेंट भी हैं। कई मौके पर दोनों को साथ में स्पॉर्ट किया गया है।

68

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर रखी दिवाली पार्टी में जेठानी अपने होने वाली देवरानी के साथ पहुंची थी। दोनों ने एक जैसे कलर के आउटफिट पहने थे।

78

तस्वीरों से समझ सकते हैं कि राधिका ने अपनी जेठानी श्लोका के दिल में भी अच्छी खासी जगह बना ली है। दोनों की बॉन्डिंग दिखाई देती है।
 

88

श्लोका की तरह ईशा अंबानी की बॉन्डिंग राधिका मर्चेंट के साथ भी है। मतलब राधिका मर्चेंट जब बहू बनकर अंबानी फैमिली में जाएंगी तो मायके छोड़ने का गम ज्यादा दुख नहीं होगा। 

और पढ़ें:

कौन है राधिका मर्चेंट, बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल

कोल्ड शावर से वजन होता है कम? जानें क्या है पूरा सच

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos