cold water for weight loss:आजकर फिटनेस इंडस्ट्री में कोल्ड शावर और आइस बाथ का चलन हैं। कई टिकटॉक और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स ठंडे पानी के जादुई फायदों को बता रहे हैं, खासकर फैट बर्न इफेक्ट के बारे में।

हेल्थ डेस्क. क्या वाकई ठंडे पानी से नहाने पर फैट बर्न होता है। जिसका जवाब काफी जटिल हैं। थ्योरी की मानें तो यह ब्राउन फैट या ब्राउन एडिपोज टिश्यू (BAT) को एक्टिव करके अस्थायी रूप से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। छोटे स्तनधारियों और शिशुओं में उन्हें गर्म रखने के लिए बड़ी मात्रा में ब्राउन फैट देखी जाती है। स्टडीज की मानें तो ठंडे तापमान को सक्रिय होने पर सिर्फ दो औंस ब्राउन फैट यानी रोजाना 500 कैलोरी तक बर्न कर सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि व्यस्कों के शरीर में ब्राउन फैट नगण्य होता है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं ब्राउन फैट कम होता जाता है। जबकि ठंड का जोखिम मेटाबॉलिज्म दर को थोड़ा बढ़ाने के लिए ब्राउन फैट को उत्तेजित कर सकता है। मतलब कुल फैट पर ठंडा पानी उनका प्रभाव नहीं डालता जितना की इसके बारे में प्रचारित किया जाता है।

क्या कहता है स्टडीज

-नीदरलैंड में मास्ट्रिच विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि पूरे दिन ठंडे कमरे में रहने वाले 11 लोगों का एक नमूना समूह केवल 76 अतिरिक्त कैलोरी जलाता है।

-कनाडा में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कुछ घंटों के लिए ठंडे पानी से भरे सूट पहनने से मेटाबॉलिक रेट में 80% की वृद्धि हुई और अतिरिक्त 250 कैलोरी बर्न हुई। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि 60 डिग्री के कमरे में सिर्फ दो घंटे रहने से केवल छह सप्ताह में 1.5 पौंड मतलब एक किलो से भी कम फैट बर्न हुई।

ये सभी अध्ययन इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि ठंडे पानी से नहाने और आइस थेरेपी से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसी तरह अगर बेहतर वजन घटाने के लिए कम कैलोरी वाली डाइट और एक्सरसाइज को डेली किया जाए तो सही है।इसलिए यदि आप केवल 5-10 मिनट के लिए ठंडे पानी में नहाकर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है।यदि आप दिन में कुछ घंटों के लिए खुद को ठंड के संपर्क में रख सकते हैं, तो इससे आपको काफी मात्रा में वसा जलाने में मदद मिल सकती है।

हालांकि ठंडे पानी के नहाने से कई और फायदे जरूर हैं।
1.एनर्जी और फोकस में बढ़ोतरी
ठंडे पानी से नहाने से दिमाग और शरीर में एपिनेफ्रीन और नॉरपेनेफ्रिन रिलीज होता है।

2.दिमाग को प्रशिक्षित करने के लिए बढ़िया
ठंडे पानी के संपर्क में आने से तनाव टॉप-डाउन' नियंत्रण तंत्र के माध्यम से प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को प्रभावित करता है। यह आपके जीवन में अनुभव होने वाली अन्य तनावपूर्ण स्थितियों में आपके लचीलेपन और शांति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

3.मूड बढ़ाने का काम करता है
ठंडे पानी से नहाने से डोपामाइन लंबे समय तक रिलीज होता है, जिससे फोकस, मूड और ऊर्जा के स्तर में निरंतर बढ़ोतरी हो सकते हैं।

और पढ़ें:

मिसेज यूनिवर्स 2022 में इंडिया को रिप्रेजेंट को करेंगी अलीशा ओहरी, 7 PHOTOS में देखें इनकी गजब की खूबसूरती

रेप की सजा शादी! जिसने किया था बलात्कार उसी से करा दिया पीड़िता का निकाह