Health Gadgets for women: महिलाओं के लिए कौन से स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स हैं सबसे उपयोगी? क्या स्मार्टवॉच से हार्ट रेट और नींद को ट्रैक किया जा सकता है? फिटनेस बैंड और स्मार्ट स्लीप ट्रैकर कैसे करते हैं मदद?

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है। जिम्मेदारी के बीच हर चेकअप कराना पॉसिबल नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स महिलाओं की फिटनेस का ध्यान रखने में मदद करते हैं। यह डिवाइस न सिर्फ हार्ट रेट से लेकर नींद और दैनिक प्रतिकृतियों की जानकारी देते हैं बल्कि समय पर अलर्ट भी कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्थ गैजेट्स के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्मार्ट वॉच से एक्टिविटी करें रिकॉर्ड 

मार्केट में आजकल ऐसी स्मार्ट वॉच आ गई हैं, जिससे न सिर्फ आप रोजाना के स्टेप्स, कैलोरी बर्न से लगाकर हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल जैसी जानकारियां भी प्राप्त कर सकती हैं। स्मार्ट वॉच महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ फीचर भी देती है। तो ऐसी स्मार्ट वॉच जॉब मार्केट से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

फिटनेस बैंड का करें इस्तेमाल

अगर आप हल्का हेल्थ गैजेट सर्च कर रही हैं, तो फिटनेस बैंड खरीद सकती है। रनिंग, वाकिंग, एक्सरसाइ जैसे डेली मोमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जा सकता है। इसकी मदद से आसानी से आप फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।

स्मार्ट बॉडी स्कैन 

यह न सिर्फ वेट को मापने का काम करता है बल्कि बॉडी फैट, मसल्स, बीएमआई जैसी जानकारियां भी देती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या फिर फिटनेस शुरू कर रही हैं, तो महिलाएं ऐसे हेल्थ गैजेट्स खरीद सकती हैं।

और पढ़ें: Mini Portable Speaker: घर में DJ जैसा साउंड देंगे ये मिनी स्पीकर्स, 500 रुपये से कम में खरीदें

ब्लड प्रेशर मॉनिटर

आप स्मार्ट बीपी मॉनिटर की मदद से घर बैठे उसे ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं। 45 प्लस महिलाओं को समय-समय पर ब्लड प्रेशर मॉनिटर जरूर रखना चाहिए।

स्मार्ट स्लीप ट्रेकर

स्मार्ट स्लिप ट्रैक्टर आपको अच्छी या कम नींद के बारे में जानकारी देगा। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है या रोजाना देर में दिक्कत होती है, तो स्मार्ट स्लीप ट्रैकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हेल्थ गैजेट नींद के पैटर्न, गहरी नींद और सोने के समय का एनालिसिस करता है और बेहतर स्लीप रूटीन के बारे में बताता है।

और पढ़ें: iPhone खरीदने वालों की लॉटरी! आईफोन 17 और आईफोन 16 पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट