मुंबई। फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) में देवसेना (Devasena) का रोल निभाकर बॉलीवुड में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) 40 साल की हो गई हैं। 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मेंगलुरू में जन्मीं अनुष्का का असली नाम स्वीटी है। नाम की तरह ही एक्ट्रेस का दिल भी बेहद स्वीट है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद उन्होंने वो काम किया है कि लोग उनकी तारीफ करते हैं। दो बड़े भाइयों की इकलौती बहन अनुष्का शेट्टी ने ने एक बार अपने ड्राइवर के काम से खुश होकर उसे 12 लाख रुपए की ब्रांड न्यू कार गिफ्ट कर दी थी। जानें कौन-कौन हैं अनुष्का की फैमिली में..
अनुष्का नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनकी फैमिली में उनके अलावा कोई भी फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। अनुष्का के पिता का नाम एएन विट्ठल शेट्टी और मां का प्रफुल्ला शेट्टी है। अनुष्का के दो भाई हैं। बड़े भाई का नाम साई रमेश शेट्टी और छोटे का गुणरंजन शेट्टी है।
28
अनुष्का शेट्टी के बड़े भाई साई रमेश की शादी हो चुकी है। उनकी भाभी का नाम सलोनी है। अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में पुरी जगन्नाथ के साथ फिल्म 'सुपर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं।
38
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी के पास करीब 140 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट के 6th फ्लोर पर उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
48
लग्जरी कारों की शौकीन अनुष्का के पास कई बड़े ब्रांड्स की कारें हैं। फिलहाल उनके पास बीएमडब्ल्यू 6, ऑडी A6, ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी कारे हैं। इसके अलावा अनुष्का कई बड़े ब्रांड्स के ऐड करती हैं। इनमें एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट, और डाबर आंवला जैसे ब्रांड के विज्ञापन शामिल हैं।
58
ग्लैमरस दुनिया में आने से पहले अनुष्का लोगों को योगा सिखाती थीं। उनकी फैमिली का कोई भी मेंबर फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। स्टारडम से पहले अनुष्का भरत ठाकुर के अंडर में योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। इसी बीच उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म ऑफर कर दी।
68
वैसे, अनुष्का शेट्टी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। खासकर बाहुबली के को-स्टार प्रभास के साथ उनके अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं।
78
कहा जाता है कि 2015 में अनुष्का की शादी तय हो गई थी। लेकिन प्रभास के कहने पर उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी थी। दरअसल, प्रभास चाहते थे कि अनुष्का सिर्फ 'बाहुबली' की शूटिंग पर ध्यान दें।
88
कई तमिल और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा बन चुकी अनुष्का ने 2005 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। 40 साल की अनुष्का 'बाहुबली' के अलावा विक्रमरकुडू (2006), अरुंधति (2009), वेदम (2010), रुद्रमादेवी (2015), भागमती और निशब्दम जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।