Published : Dec 03, 2022, 08:44 PM ISTUpdated : Dec 03, 2022, 09:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Kantara The return of popular song Varah Roopam । कांतारा का सबसे पॉप्युलर और फेवरेट सांग वराह रूपम, ऑफीशिएल तौर पर फिल्म में वापस आ गया है। कॉपी विवाद के बीच, अब ये गाना श्रोताओं के लिए वापस उपलब्ध करा दिया गया है। वराह रूपम रिलीज होने के बाद से ही फैंस का पसंदीदा रहा है, इसका पिक्चराइजेशन बेहद शानदार है। वहीं इसके म्यूजिक ने सभी को प्रभावित किया है। कांतारा ने पूरे देश में वाहवाही बटोरी है। वहीं वराह रूपम के वापस आ जाने के बाद इस एक बार फिर फिल्म की डिमांड बढ़ गई है...
हिंदी में रिलीज़ होने के बाद इस मूवी की पॉप्युलैरिटी और बढ़ गई है। दर्शकों ने इस फिल्म का भरपूर आनंद लिया है। यह फिल्म थिएटर में नॉनस्टॉप 50 दिनों तक चली है, यह अभी भी दुनिया भर के 1000 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है।
27
भारत छोड़िए ये मूवी ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, यूएई और यूएसए में 50 दिनों तक चली है। फिल्म अभी भी भारत में 900 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
37
कांतारा एक बेहद शानदार मूवी है, जिसे आप छोड़ना नहीं चाहिए। इसमें टेक्नीक स्किल, कल्चर और बेहतरीन एक्टिंग का नमूना देखने को मिलता है।
47
इसमें साउथ इंडिया के उस अनूठे इलाके के बारे में जानकारी मिलती है, जिसके बारे में शायद ही आपने ज्यादा देखा या सुना होगा।
57
फिल्म की निर्माण कंपनी होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें निर्देशक और फिल्म के स्टार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की तुलु रिलीज का ऐलान करते हुए जनता से सपोर्ट मांगा है।
67
ऋषभ ने इस पोस्ट में सभी को नमस्कार करते हुए लिखा कि तुलु में, कंतारा 2 दिसंबर को रिलीज होगी। तुलु में रिलीज होने वाली यह मेरी पहली फिल्म है।
77
पूरी टीम खुश है कि आप सभी ने कांतारा की सफलता में अहम योगदान दिया है, और हम इसकी सराहना करते हैं। अधिकांश थिएटरों के साथ, कर्नाटक और विदेशों दोनों में तुलु में कांतारा रिलीज़ हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।