1. 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन'
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ इंडिया की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने दुनियाभर में लगभग 1754 करोड़ रुपए की कमाई का इतिहास रचा। प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन स्टारर यह फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी। यह 2015 में आई 'बाहुबली : द बिगिनिंग' की सीक्वल थी। अभी तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कोई भी साउथ इंडियन फिल्म इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।