एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन फ़िल्में न केवल साउथ इंडिया, बल्कि पैन इंडिया और दुनियाभर में कमाई के झंडे गाढ़ रही हैं। इन फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन आज की तारीख में 1000 करोड़ रुपए को पार कर रहा है। 2022 में ही ऐसी दो फ़िल्में आ चुकी हैं। आइए साउथ इंडियन सिनेमा की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसर रहीं। देखें स्लाइड्स....
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ इंडिया की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने दुनियाभर में लगभग 1754 करोड़ रुपए की कमाई का इतिहास रचा। प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन स्टारर यह फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी। यह 2015 में आई 'बाहुबली : द बिगिनिंग' की सीक्वल थी। अभी तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कोई भी साउथ इंडियन फिल्म इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
25
2. KGF Chapter 2
इसी साल रिलीज हुई यश स्टारर 'KGF Chapter 2' ने धमाकेदार कमाई करते हुए दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशांत नील के निर्देशन वाली यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई और 6 सप्ताह में इसने 1250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का पहला पार्ट 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुआ था।
35
3. RRR
एस.एस. राजमौली के निर्देशन में बनी 'RRR' 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई। जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब दिल लूटा और 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर टॉप 5 की लिस्ट में अपने लिए तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।
45
4. 2.0
डायरेक्टर एस. शंकर की यह फिल्म 29 नवम्बर 2018 को रिलीज हुई थी। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 666 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
55
5. 'बाहुबली : द बिगिनिंग'
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली : द बिगिनिंग' पहली ऐसी साउथ इंडियन फिल्म थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 581 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
टॉप 5 की सूची को ध्यान से देखें तो पाते हैं कि सबसे ज्यादा 3 फ़िल्में डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।