बड़ी शर्त पर हामी भरवा साउथ स्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया था दुल्हन, देखें लव स्टोरी की 8 PHOTO

Published : Aug 09, 2022, 07:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) आज यानी 9 अगस्त को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 1975 में चेन्नई में हुआ था। महेश ने महज चार साल की उम्र में से ही अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। 1979 में आई फिल्म नीदा में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। 8 फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करने बाद उन्होंने 1999 में लीड एक्टर के तौर पर फिल्म राजाकुमारूडू से शुरुआत की। करियर में कई ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाले महेश बाबू की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। 2000 में फिल्म वामसी के सेट पर उनकी मुलाकात नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) से हुई और यहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। बता दें कि नम्रता 1993 में मिस इंडिया रह चुकी है और उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया है। नीचे पढ़ें कैसे परवान चढ़ा महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर का प्यार और कौन सी शर्त पूरी कर बनी थी साउथ स्टार की पत्नी...

PREV
18
बड़ी शर्त पर हामी भरवा साउथ स्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया था दुल्हन, देखें लव स्टोरी की 8 PHOTO

2000 में फिल्म वामसी के मुहूर्त पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों पहली ही नजर में एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी फिलिंग्स जाहिर नहीं की। बता दें कि इस फिल्म में होने लीड रोल प्ले कर रहे थे। 

28

फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों फ्री टाइम में साथ में वक्त भी बिताने लगे। धीरे-धीरे में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने तक दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, इसकी भनक उन्होंने किसी को नहीं लगने दी थी। यहां तक कि घरवालों को भी इनकी लव स्टोरी के बारे में नहीं पता था।

38

करीब पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने करने का फैसला  किया। बंधन में बंधने पहले महेश बाबू ने नम्रता के सामने एक शर्त रखी थी कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ देगी। नम्रता ने भी ऐसा ही किया।

48

आपको बता दें कि महेश बाबू ने नम्रता से शादी करने के लिए पहले अपने पेरेंट्स को कन्वेन्स किया। फिर शादी की डेट फिक्स होने के बाद नम्रता ने अपनी सारी पेंडिंग पड़ी फिल्मों की शूटिंग पूरी की। कपल ने मुंबई में फरवरी 2005 एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। 

58

शादी के बाद नम्रता ने अपना सारा वक्त परिवार को दिया। 2006 में महेश-नम्रता बेटे गौतम के पेरेंट्स बनें। फिर 2012 में नम्रता ने बेटी सितारा को जन्म दिया। पूरी फैमिली हैदराबाद में आलीशान बंगले में रहती है। 

68

महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पोटाराम, युवराजू, मुरारी, बॉबी, नानी, अर्जुन, पोकिरी, स्पाइडर, बिजनेसमैन, आगदु, महार्षि जैसी फिल्मों में काम किया।

78

कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनकी फिल्म सरिलेरु नीकेवरु 2020 में रिलीज हुई थी। वहीं, इस साल सरकारु वारी पाटा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उनकी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 28, जन गन मन है। वे एसएस राजामौली के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे है।
 

88

वहीं, नम्रता शिरोडकर आखिरी बार फिल्म इंसाफ द जस्टिस में नजर आई थी। उन्होंने सलमान खान के साथ 1998 में फिल्म जब प्यार से होता है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने हीरो हिन्दुतानी, कच्चे धागे, वास्तव, पुकार, अस्तित्व, एलबेला, हथियार, दिल विल प्यार व्यार, प्राण जाए पर शान ने जाए जैसी फिल्मों में काम किया।

 

ये भी पढ़ें

5 PHOTOS में देखें आखिर ऐसा क्या पहन लिया दिशा पाटनी ने कि भड़क गए लोग, करने लगे भद्दे कमेंट्स 

आमिर हों या शाहरुख़-सलमान, बॉक्स ऑफिस क्लैश में अक्सर हारे खान्स, जानिए कैसा रहा इन 18 फिल्मों का हाल

जवान होती बेटियों को देख श्रीदेवी को उठाना पड़ा ये कदम, खुद भी यंग दिखने के लिए करती थी ये काम

26 साल पुराना किस्सा: इस एक्ट्रेस ने कर दिया था अक्षय कुमार को परेशान, पीछा छुड़ाने भिड़ाते थे तिकड़म

पीरियड्स में दर्द के साथ झेला इन हीरोइनों ने भेदभाव, सोनम-तापसी-करीना ने बताया क्या-क्या किया सहन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories