INSIDE PHOTOS: धनुष ने 150 करोड़ खर्च कर खरीदा 19000 वर्गफीट का बंगला! लेकिन जहां रहते हैं, वह घर भी है आलिशान

एंटरटेनमेंट डेस्क. तमिल फिल्मों के सुपरस्टार वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा यानी धनुष (Dhanush) 39 साल के हो गए हैं। 28 जुलाई 1983 को चेन्नई में जन्मे धनुष न केवल अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि लग्जरी लाइफ को लेकर भी ख़ूब चर्चा में रहते हैं। अब उनके घर को ही ले  लीजिए। पिछले साल कुछ रिपोर्ट्स में छपा था कि धनुष ने चेन्नई में एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके लिए उन्होंने 150 करोड़ रुपए की मोटी रकम चुकाई है। आइए आपको बताते हैं धनुष की इस नई लग्जरी और जहां वे रहते हैं उस प्रॉपर्टी के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Jul 28, 2022 3:55 AM IST / Updated: Jul 28 2022, 09:35 AM IST

111
INSIDE PHOTOS: धनुष ने 150 करोड़ खर्च कर खरीदा 19000 वर्गफीट का बंगला! लेकिन जहां रहते हैं, वह घर भी है आलिशान

रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष ने पिछले साल जो नई प्रॉपर्टी खरीदी है,  19000 वर्ग फीट एरिया में फैली हुई है। (तस्वीर उनके पुराने घर की है।)

211

धनुष की नई प्रॉपर्टी चार मंजिला घर है, जो सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के निवास के पास स्थित है।

311

फिलहाल सुपरस्टार  धनुष चेन्नई की पोश कॉलोनी अलवरपेट में रहते हैं, जहां उनका घर बिल्कुल नई प्रॉपर्टी की तरह की लग्जरी और कीमती है।

411

अलवरपेट स्थित यह घर, वही घर है, जिसे धनुष अपनी सेपरेट हो चुकीं पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ शेयर करते थे।
 

511

ऐश्वर्या रजनीकांत के सोशल मीडिया अकाउंट पर धनुष के इस घर की कई तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें इसका इनसाइड व्यू देखा जा सकता है। 

611

घर के किचन से लेकर बालकनी, लॉन, गार्डन सबकी झलक ऐश्वर्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखी जा सकती है।

711

धनुष के इस सुपर लग्जरी घर में काफी बड़ा टैरेस, प्राइवेट जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

811

धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। उनके दो बच्चे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। इसी साल फ़रवरी में उन्होंने अपने सेपरेशन का एलान किया था।

911

बताया जाता है कि धनुष और ऐश्वर्या के रिश्ते में सेपरेशन से भी 5 साल पहले दरार आ चुकी थी। लेकिन वे इसे धकाते रहे। 

1011

धनुष अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता नज़र आ चुके हैं और वे चार बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं।

1111

धनुष हाल ही में रूसो ब्रदर्स की हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नज़र आए थे। उनकी अगली फिल्म  'Naane Varuve'है, जिसमें उनके अपोजिट एली अवराम दिखाई देंगी।

नोट : सभी तस्वीरें धनुष के अलवरपेट वाले उस घर की हैं, जहां वे फिलहाल रहते हैं। 

और पढ़ें...

जब गर्लफ्रेंड की C-ग्रेड फिल्म से शर्मिंदा हुए संजय दत्त, लाखों रुपए खर्च मार्केट से उठवा ली थीं सभी CD-DVD

विजय देवरकोंडा कर चुके कार में SEX, 'Koffee With Karan 7' में किया खुलासा

KGF CHAPTER 2 का बड़ा रिकॉर्ड, अकेले PVR से की इतनी कमाई कि 'सम्राट पृथ्वीराज' का कुल कलेक्शन भी आधा रह गया

बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल पा रहीं बॉलीवुड की फ़िल्में? सवाल पर सलमान खान ने दिया यह जवाब

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos