एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपर स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की मां इंदिरा देवी की बुधवार को निधन गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से बीमार चल रही थी और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इंदिरा देवी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनका पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में रखा गया था। वहीं उनका अंतिम संस्कार महाप्रस्थानम में किया गया। महेश बाबू की मां को अंतिम विदाई लेने बड़ी संख्या में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स पहुंचे। वहीं, महेश बाबू का बेटी सितारा अपनी दादी को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाई और फूट-फूटकर रोई। हालांकि, उन्होंने अपने बेटी को संभालने की बहुत कोशिश की। वे अपनी बेटी को समझाते भी नजर आए। नीचे देखें महेश बाबू की मां के अंतिम संस्कार में कौन-कौन सेलेब्स पहुंचे...
महेश बाबू का मां इंदिरा देवी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी। डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा पाए। उनकी मां को अंतिम विदाई लेने नागार्जुन, वेंकटेश, राणा दग्गुबाती, लक्ष्मी माचो, विजय देवरकोंडा सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
29
महेश बाबू की बेटी सितारा अपनी दादी को खोने का गम सहन नहीं कर पाई। अंतिम विदाई देने से पहले वह दादी के पार्थिव शरीर को एकटक देखती नजर आई। मां नम्रता शिरोडकर ने उन्हें संभाला।
39
महेश बाबू की मां को अंतिम दर्शन करने विजय देवरकोंडा भी पहुंचे। इस मौके पर वे काफी गमगीन नजर आए। उन्होंने महेश बाबू को भी सांत्वना दी।
49
राणा दग्गुबाती भी इस मौके पर नजर आए। उदास मन से वे महेश बाबू की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्क पहन रखा था।
59
फूट-फूटकर रोती अपनी बेटी सितारा को संभालते महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर। बता दें कि सितारा अपनी दादी के काफी करीब थी।
69
हाल ही में फिल्म मेजर में नजर आए अदीवी सेष भी इस मौके पर स्पॉट हुए। उन्होंने भारी मन से महेश बाबू की मां इंदिरा देवी को अंतिम विदाई दी।
79
मां इंदिरा देवी को अंतिम विदाई देने से पहले महेश बाबू काफी इमोशनल नजर आए। इस मौके पर पत्नी नम्रता शिरोडकर ने उन्हें संभाला।
89
मां के अंतिम दर्शन करते वक्त महेश बाबू अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने फूलों का हार पहनाकर मां को विदा किया। वहीं, सास को खोने के गम में नम्रता भी उदास नजर आई।
99
महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स शामिल हुए। सेलेब्स के फैन्स भी इस मौके पर नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।