कोई बिहार तो कोई गुजरात, साउथ की नहीं फिर भी यहां की इंडस्ट्री में बजता है इन 10 एक्ट्रेस का डंका

मुंबई/हैदराबाद। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइन हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से आज यहां की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। हालांकि इनमें से कई एक्ट्रेस साउथ की नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से बिलॉन्ग करती हैं। मसलन कोई यूपी की है, तो कोई पंजाब की, कोई महाराष्ट्र से है तो कोई गोवा से। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जो हैं तो दूसरी जगहों से लेकिन बावजूद इसके आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इनके नाम का डंका बजता है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2020 3:01 PM IST

110
कोई बिहार तो कोई गुजरात, साउथ की नहीं फिर भी यहां की इंडस्ट्री में बजता है इन 10 एक्ट्रेस का डंका

नमिता सूरत (गुजरात)
साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नमिता का जन्म 10 मई, 1981 को सूरत, गुजरात में हुआ। वे 1998 में मिस सूरत भी रह चुकी हैं। नमिता ने 2002 में तेलुगु फिल्म 'सोंथम' से डेब्यू किया। हालांकि उन्होंने पहले 'जैमिनी' साइन की लेकिन सोंथम पहले रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने चाणक्य, कोवई ब्रदर्स, बिल्ला, इंद्रा जैसी कई फिल्मों में काम किया। 2006 में नमिता ने बॉलीवुड मूवी 'लव के चक्कर में' भी की। नमिता ने 24 नवंबर, 2017 को डायरेक्टर वीरेन्द्र चौधरी से शादी कर ली।  

210

तापसी पन्नू (नई दिल्ली)
मूल - पंजाबी

मॉडलिंग से एक्टिंग में आईं तापसी पन्नू ने बॉलीवुड डेब्यू 2013 में आई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से किया। तापसी हिंदी की 'बेबी', 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तापसी जल्द ही हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

310

काजल अग्रवाल, मुंबई (महाराष्ट्र)
19 जून, 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मीं काजल अग्रवाल साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' में काजल को अजय देवगन के अपोजिट देखा जा चुका है। काजल ने साउथ की कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। काजल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2004 में आई फिल्म 'क्यों हो गया ना' से किया था। काजल को तेलुगु की ऐतिहासिक फिल्म 'मगधीरा' के लिए भी जाना जाता है। काजल अग्रवाल ने हाल ही में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है। 

410

इलियाना डिक्रूज पुणे (महाराष्ट्र) 
मूल - गोवा (कैथोलिक)

1 नवंबर, 1987 को इलियाना का जन्म पुणे में गोवा की एक कैथोलिक फैमिली में हुआ। इलियाना की मातृभाषा कोंकणी है। शुरुआती दिनों में इलियाना ने कई विज्ञापनों में काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म 2006 में आई 'देवदासु' है। इलियाना ने 2012 में अनुराग बासु की फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थीं। बाद में इलियाना ने फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, हैप्पी एंडिंग, किक-2 और रुस्तम जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

510

चार्मी कौर, मुंबई (महाराष्ट्र) 
मूल - पंजाबी 

चार्मी का जन्म 17 मई 1987 को मुंबई में पंजाबी-सिख फैमिली में हुआ। चार्मी की स्कूलिंग मुंबई के वसई में हुई है। चार्मी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनके खाते में 'प्रेम ओका मैकम', ज्योति लक्ष्मी, मंत्र जैसी कामयाब फिल्में हैं। पिछले साल बेंगलुरु में एक बर्थडे पार्टी में महज दो घंटे के लिए चार्मी ने 25 लाख रुपए बतौर फीस लिए थे। वैसे फिल्मों में आइटम नंबर के लिए चार्मी 40 लाख रुपए चार्ज करती हैं। चार्मी कौर ने शाहिद कपूर की फिल्म आर.. राजकुमार के 'गंदी बात...' गाने में डांस किया है। इस गाने में अपनी छोटी सी झलक से चार्मी ने लोगों को दीवाना बना दिया था। चार्मी एक अच्छी डांसर भी हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' थी। 

610

तमन्ना भाटिया, मुंबई (महाराष्ट्र) 
मूल - पंजाबी 

21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में जन्मीं तमन्ना साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। साउथ इंडियन डायरेक्टर्स के साथ काम करने से पहले तमन्ना ने महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। 2005 में तमन्ना ने फिल्म श्री से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। 2005 में ही उन्होंने पहली तमिल फिल्म ‘केडी’ भी की। एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तमन्ना अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। तमन्ना 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ में भी काम कर चुकी हैं। 

710

नेहा शर्मा, भागलपुर (बिहार) 
बिहार के भागलपुर में जन्मी नेहा ने दिल्ली के एनआईआईएफटी कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग की है। नेहा के पिता भागलपुर से विधायक हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। नेहा ने स्कूली शिक्षा भागलपुर से पूरी की। कुछ समय तक फैशन डिजाइनर के रूप में काम करने के बाद नेहा को तेलुगु फिल्म में ब्रेक मिला। नेहा ने तेलुगु फिल्म 'चिरुथा' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी। तेलुगु फिल्म के बाद 2010 में नेहा को प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'क्रुक' में मौका दिया। जल्द ही वे 'हेराफेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म में नजर आएंगी।

810

जेनेलिया डिसूजा, मुंबई (महाराष्ट्र)
5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मी जेनेलिया को एक बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बैन करने का ऐलान कर दिया था। दरअसल, 2009 में श्रीलंका आर्मी और लिट्टे की लड़ाई में कई तमिल नागरिक मारे गए थे। इसी के विरोध में कई बॉलीवुड स्टार्स और साउथ इंडियन स्टार्स ने कोलंबो (श्रीलंका, 2010) में हुए आइफा इवेंट का बायकॉट किया था। लेकिन जेनेलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड (अब पति) रितेश देशमुख के साथ वहां दिखी थीं। इसी बात से नाराज होकर कई तमिल ग्रुप्स ने जेनेलिया की फिल्मों को बैन करने की मांग की थी। हालांकि, जेनेलिया अब फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली और बच्चों पर ध्यान दे रही हैं। 

910

हंसिका मोटवानी, मुंबई (महाराष्ट्र)
10 साल की उम्र में 'शाकालाका बूम-बूम' से छोटे परदे पर एंट्री और 16 की उम्र में बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई में हुआ। उनके पिता प्रदीप मोटवानी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां मोना डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। 2007 में हंसिका सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में  एडल्ट रोल में नजर आई थीं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस हंसिका उस वक्त मात्र 16 साल की थीं। बॉलीवुड में खास पहचान बनाने में असफल रहीं हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उनका करियर कामयाब रहा। हंसिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में करीब 26 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

1010

भूमिका चावला, नई दिल्ली 
मूल - पंजाबी 

भूमिका का जन्म 21 अगस्त, 1978 को नई दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ था। दिल्ली से स्कूलिंग पूरी करने के बाद भूमिका 1997 में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। उन्हें ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम मिलने लगा। विज्ञापनों से मिली पॉपुलैरिटी के चलते जल्द ही उन्हें तेलुगु फिल्म में काम मिल गया। 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवाकुडु' में काम किया। फिल्म 'खुशी' (2001) के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साउथ इंडस्ट्री में 9 फिल्में करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2003 में उन्होंने सलमान के साथ 'तेरे नाम' में काम किया। भूमिका ने 2007 में योग गुरू भरत ठाकुर से शादी कर ली। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos