मुंबई. लॉकडाउन की वजह से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर दूसरे शहरों में फंस गए हैं। इसके कारण उनके सामने खाने और रहने की समस्या लगातार बढ़ रही है। लोग अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर है। ऐसे में साउथ से बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर प्रकाश राज लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उनके लिए खाने पीने से लेकर भेजने में उनकी मदद कर रहे हैं।