मुंबई/चेन्नई। कोलावरी गाने से मशहूर हुए रजनीकांत (Rajinikanth) के दामाद और एक्टर धनुष (Dhanush) 38 साल के हो गए हैं। 28 जुलाई, 1983 को चेन्नई में पैदा हुए धनुष ने बुधवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। धनुष ने 2002 में तमिल फिल्म 'थुलुवधो इलामई' से करियर की शुरुआत की थी। सुपरस्टार धनुष फिलहाल चेन्नई में पत्नी ऐश्वर्या और दो बच्चों के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष के इस घर की कीमत 18 करोड़ रुपए है और इसे उन्होंने 2013 में खरीदा था।
खबरों की मानें तो धनुष चेन्नई के एक पॉश इलाके में एक और आलीशान घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर में करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
210
धनुष का चेन्नई में स्थित घर अंदर से बेहद आलीशान है। धनुष यहां अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ नियमित रूप से भगवान शंकर की पूजा करते हैं। धनुष भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम यत्र और लिंगा रखे हैं।
310
धनुष के घर के बाहर एक बड़ा और खूबसूरत लॉन है, जहां वो और उनकी पत्नी योगा और एक्सरसाइज करते हैं। लॉन के आसपास कई सारे पेड़ हैं, जो घर को अलग ही खूबसूरती देते हैं।
410
धनुष के घर की बालकनी काफी स्पेशियस है। कभी कभार उनकी पत्नी यहां योगा करती नजर आती हैं। उनके घर की बालकनी से सूर्योदय (सनराइज) का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
510
धनुष के घर का किचन बेहद शानदार है। इस फोटो में उनकी पत्नी ऐश्वर्या किचन में काम करती नजर आ रही हैं।
610
धनुष ने कुछ साल पहले इस फोटो को शेयर करते हुए अपने घर की बड़ी सी छत दिखाई थी। इस फोटो में धनुष टैरेस पर बैठे दिख रहे हैं और वहां से चेन्नई शहर की खूबसूरत स्काईलाइन नजर आ रही है।
710
बता दें कि धनुष ने 23 साल की उम्र में खुद से 2 साल बड़ी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों पहली बार 2003 में Kadhal Kondaen फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
810
धनुष आलीशान घर के अलावा लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास Audi A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series II जैसी लग्जरी कारें हैं।
910
इन फिल्मों में काम कर चुके धनुष : धनुष ने 'तिरुडा तिरुडी' (2003), 'ड्रीम्स' (2004), 'पुधुपेत्तई' (2006), 'पोल्लाधवन' (2007), 'पदिक्कादवन' (2009), 'सीडन' (2011), 'एथिर निचल' ( 2013), 'रांझणा' (2013), 'मारी' (2015), 'वीआईपी 2' (2017) जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।
1010
पत्नी ऐश्वर्या के साथ रजनीकांत के दामाद धनुष।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।