Published : Mar 25, 2022, 08:38 AM ISTUpdated : Mar 25, 2022, 11:50 AM IST
मुंबई. एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), ओलिविया मॉरिस (Olivia Morris) लीड रोल में नजर आ रहे हैं जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सपोर्टिंग रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर देश में जबरदस्त चर्चा है। राजामौली की ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज हुई है। आरआरआर, निस्संदेह इस साल की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। वैसे तो RRR को इस साल की शुरुआत में 7 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन देश में Omicron वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण इसमें देरी हो गई। दुनियाभर से एनटीआर और राम चरण के फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसे सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। नीचे पढ़ें उन कारणों के बारे में जिसकी वजह इस फिल्म को देखा जाना चाहिए...
एसएस राजामौली एक शानदार स्टोरी राइटर है। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनका काम हर फिल्म में दिखाई देता है। बाहुबली के साथ उन्होंने जो झंडे गाढ़े, उसकी याद अभी भी दर्शकों की दिलों में बनी हुई है। और यहीं वजह से है लोगों को आरआरआर से काफी उम्मीदें हैं। स्क्रिप्ट राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी।
210
एसएस राजामौली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। वे अपनी कहानी कहने की कला से प्रभावित करने में कभी असफल नहीं रहे और साथ ही, राजामौली की किसी भी फिल्म में जो सिनेमाई अनुभव देखने को मिलता है, वो दर्शकों पर लंबे समय तक प्रभाव छोड़ता है।
310
इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर पहली बार एक ही फ्रेम में दिखाई देंगे। ये फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों के बारे में एक काल्पनिक कहानी, फिल्म में राम चरण, अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभा रहे है तो जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम का रोल पले कर रहे हैं।
410
अजय देवगन और आलिया भट्ट, दोनों बॉलीवुड स्टार आरआरआर के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। दोनों ही स्टार्स को ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्सऑफिस पर धमाका किया था।
510
एसएस राजामौली की RRR करीब 336 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनी है। इसमें जीएसटी और फिल्म के स्टार्स और क्रू मेंबर्स की फीस शामिल नहीं है। RRR को इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स एडिशन के साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
610
आरआरआर एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वे किरदार देखने मिलेंगे जो पहले कभी-कभार ही देखने को मिले है। फिल्म के किरदार और कहानी शानदार हैं। अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम की कहानी को विस्तार से बताया गया है। फिल्म इन दो रियल लाइफ हीरो की कहानी पर बेस्ड है।
710
RRR को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। ये एक तेलुगु फिल्म है जो हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में एक साथ रिलीज की गई। आरआरआर ने रिलीज से पहले ही देशभर में सनसनी मचा दी है।
810
आरआरआर की स्टारकास्ट ने हाल ही में देशभर में फिल्म का प्रमोशन किया। उनके इस प्रमोशन की वजह से फिल्म को देखने के लिए लोगों में क्रेज बढ़ा और जबरदस्त एडवांस बुकिंग भी हुई।
910
रिपोर्ट्स की मानें तो RRR को दुनियाभर में लगभग 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म को अकेले यूएस में लगभग ढाई हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
1010
हाल ही में आमिर खान RRR के प्रमोशन इवेंट में पहुंचे और जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ फिल्म के गाने नातू नातू.. थिरकते नजर आए थे। दिलचस्प बात ये है कि एक और बेंचमार्क स्थापित करते हुए आरआरआर डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।