Published : Sep 06, 2022, 07:16 AM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) की सफलता के बाद देश-दुनिया में छाए साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी पूरी शिद्दत के साथ गणेश उत्सव मनाया। बीती शाम में अपनी बेटी अल्लू आरह के साथ गणपति विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि अल्लू एक हाथ में बेटी को गोद में लिए और दूसरे हाथ बप्पा को पकड़े कार से उतरे। बप्पा का विसर्जन करने से पहले उन्होंने पूजा की और नारियल फोड़ा। इस दौरान अल्लू की बेटी काफी एक्साइटेड नजर आई। आरह ने पापा के साथ मिलकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे भी लगाए। नीचे देखें फैन्स के बीच गणेश विसर्जन करने बेटी के साथ पहुंचे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की कुछ फोटोज...
बता दें कि गणेश विसर्जन करने पहुंचे अल्लू अर्जुन इस दौरान का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा गणपति बप्पा मोरिया। उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है।
25
अल्लू अर्जुन द्वारा शेयर वीडियो पर ज्यादातर ने कमेंट बॉक्स में दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की है। बता दें कि कुछ ही घंटों में इस वीडियो को करीब 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और इस पर कमेंट्स किए।
35
आपको बता दें कि साउथ स्टार अपनी सिम्पलिसिटी के फेमस है। यहीं वजह है कि वे अपने फैन्स के बीच भी जमकर एन्जॉय करते है। अल्लू अर्जुन ने भी बप्पा के विसर्जन के दौरान बेटी को गोद में लेकर डांस भी किया।
45
फोटोज में देखा जा सकता है कि पापा की गोद में अल्लू आरह भी काफी खुश नजर आई। इस दौरान आरहा गुलाबी रंग की फ्रॉक और खुले बालों में बेहद मजे करती नजर आई।
55
अल्लू अर्जुन इस दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पुष्पा के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन का लुक और स्टाइल एकदम डिफरेंट नजर आएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।